लाइफस्टाइल

Makar Sankranti Recipes: गुड़ तिल के लड्डू बनाकर दें मकर संक्रांति की बधाई, जानें क्रिस्पी लड्डू बनाने की आसान विधि

Makar Sankranti Recipes (गुड़ तिल लड्डू की विधि): मकर संक्रांति पर गुड़ और तिल का सेवन किया जाता है। इससे शरीर को जरूरी पोषण और ऊर्जा मिलती है। ऐसे में दोनों चीजों के लड्डू बनाकर खाना कैसा रहेगा। तो इस मकर संक्रांति पर बनाएं गुड़ तिल के लड्डू। नोट करें इसकी आसान रेसिपी।

Image

til gud ladoo recipe in hindi : तिल गुड़ लड्डू की विधि

Makar Sankranti Recipes (गुड़ तिल लड्डू की विधि): सर्दी के मौसम में गुड़ और तिल खाना लाभदायक रहता है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए आप गुड़ और तिल के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। खास बात ये है कि इसमें चीनी की जगह गुड़ डालने से ये ज्यादा हेल्दी बनते हैं। ये नई मांओं के लिए भी अच्छे रहते हैं। आप इनको मकर संक्रांति की पूजा में प्रसाद के तौर पर भी रख सकते हैं।

तिल गुड़ लड्डू बनाने की सामग्री

  • एक कप तिल
  • 4 टेबलस्पून घी
  • एक चौथाई कप भुनी और पिसी मूंगफली
  • आधा छोटी चम्मच छोटी इलायची का पाउडर
  • एक कप कुटा गुड़

तिल गुड़ लड्डू की विधि

  1. सबसे पहले एक भारी पैन में तिल को हल्का भून लें। करीब 10 मिनट तक हल्की आंच पर इनके सेक दें।
  2. अब पैन में घी और गुड़ मिला दें। 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं। गुड़ के पूरी तरह पिघलने तक ऐसा ही करते रहें।
  3. अब गुड़ में इलायची पाउडर, कुटी मूंगफली और तिल को मिलाएं। एक मिनट तक धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें। पकने पर एक घी लगी प्लेट में निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने दें।

मिश्रण के ठंडा होने पर हाथ में हल्का घी लगाकर लड्डू बनाएं। इस सामग्री से मध्यम आकार के करीब 16 लड्डू बनेंगे।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article