Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति पर हाथों पर लगाएं इन खास डिजाइन की मेहंदी, महकेगी खुशबू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 08:11 AM IST

Makar Sankranti Mehndi Design : मकर संक्रांति पर अगर आप मेहंदी लगाने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन समय कम होने के कारण बाहर जाकर मेहंदी लगाने नहीं जा सकते हैं तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आसान से तरीके बताएंगे, जिसे आप अपने हाथों पर खुद लगा सकते हैं। आइए जानते हैं हाथों पर मेहंदी डिजाइन लगाने का तरीका

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन वाली मेहंदी डिजाइन से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती
  • सिंपल फूल वाली डिजाइन की मेहंदी लगाना है आसान
  • हाथों पर लगाएं डॉटेड बेल वाली मेहंदी डिजाइन


Makar Sankranti Mehndi Design: मकर संक्रांति के खास पर्व पर हाथों में मेहंदी न लगाई, तो त्यौहार का रंग फीका हो जाता है। कहा जाता है कि मेहंदी लगाने का कोई सीजन नहीं होता है। जब भी मौका मिले, तो इसे अपने खूबसूरत हाथों पर बना लें। अब आप सोच रहे होंगे कि मुझे तो मेहंदी लगानी नहीं आती है। ऐसे में मेहंदी कैसे लगाऊं? तो परेशान न हों, आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से डिजाइन बताएंगे, जिसे आप आसानी से अपने हाथों पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं मेहंदी के आसान से डिजाइन?

Makar Sankranti 2023

हाथों पर लगाएं इन खास डिजाइन की मेहंदी

चेन वाली मेहंदी डिजाइन

अगर आपको हाथों पर ज्यादा डिजाइन बनाना नहीं पसंद हैं, तो चेन वाली मेहंदी डिजाइन बनाएं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको किसी स्पेशल कोर्स की जरूरत नहीं है। चेन वाली मेहंदी डिजाइन में ज्यादातर फूल से डिजाइन बने होते हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए बिंदी की मदद से चेन और फूल बनाएं। इसके बाद एक कोने में अच्छा सा फूल का डिजाइन बना लें। फिर उंगलियों पर डॉट-डॉट करके एक अच्छा सा आकार दें।

End of Feed