Mahatma Gandhi Death Anniversary 2024: हर साल की तरह इस साल भी 30 जनवरी यानी आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है देश और दुनिया को अहिंसा के रास्ते पर चलना सिखाने वाले बापू को की आज 76वीं पुण्यतिथि है। उन्होंने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को अंग्रेजी हुकुमत से आजादी दिलाई थी। बापू के अनमोल विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। 30 जनवरी 1948 की शाम को बिड़ला हाउस में नाथूराम गोडसे ने गांधीजी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रत्येक वर्ष इस 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूरा देश राष्ट्रपिता को श्रद्धांजली अर्पित करता है। अगर आप भी बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स शेयर कर सकते हैं।
महात्मा गांधी कोट्स
गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती। वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है।
खुशबू ही उसका संदेश है।
महात्मा गांधी

Mahatma Gandhi Jayanti.
ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है। यह तो अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।
महात्मा गांधी
स्वास्थ्य ही सही धन है। सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ भी नहीं।
महात्मा गांधी
अपने आपको जीवन में ढूंढना है तो लोगों की मदद में खो जाओ।
महात्मा गांधी
डर शरीर का रोग नहीं है, यह आत्मा को मारता है।
महात्मा गांधी

Punyatithi.
कुछ करना है तो प्यार से करें, वरना न करें
महात्मा गांधी
क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है।
महात्मा गांधी
शक्ति दो प्रकार की होती है। एक दंड के डर से उत्पन्न होती और दूसरी प्यार से।
प्यार की शक्ति हमेसा हजार गुना ज्यादा प्रभावी होती है।
महात्मा गांधी
आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।
महात्मा गांधी
निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।
महात्मा गांधी
