लाइफस्टाइल

साबुदाना खिचड़ी-टिक्की नहीं, इस बार महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये व्रत स्पेशल हेल्दी डिशेज

महाशिवरात्रि आने वाली है, और भगवान शिव व मां पार्वती के मिलन की पावन बेला पर भक्त पूजा करने के साथ व्रत भी रखते हैं। ऐसे में आप भी महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले हैं, तो आपके लिए ये वाली न्यू एज, टेस्टी और हेल्दी व्रत वाली डिशेज बेस्ट हो सकती हैं।

Image

Maha Shivratri Vrat Recipe (Photo Credit - Cook With ManaliCanva))

महाशिवरात्रि का पावन पर्व नजदीक है और घरों में व्रत की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी रविवार के दिन पड़ रहा है। महाशिवरात्रि के दिन पर भक्तों द्वारा पूजा की जाती है तो व्रत रखा जाता है। लेकिन अब वो जमाना गया जब व्रत का मतलब सिर्फ फलाहार, कुट्टू के पकौड़े और सिंघाड़े के पराठे ही हुआ करते थे। अगर आप भी आने वाली महाशिवरात्रि पर व्रत रखने वाले हैं, तो न्यू एज कुकिंग और हेल्थ कॉन्शस जेनरेशन के लिए व्रत वाली ये एकदम नई, हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज ट्राई करना बेस्ट हो सकता है। देखें महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं, व्रत वाली डिशेज की लिस्ट।

व्रत स्पेशल क्विनोआ खिचड़ी

अगर आप व्रत में कुछ लाइट सा और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं। तो आपके लिए कुट्टू को छोड़ क्विनोआ खाना बेहतरीन हो सकता है। क्विनोआ को व्रत में इस्तेमाल करने के लिए इसे धोकर सेंक लें, अब इसमनें भुनी हुई मूंगफली का दरदरा पाउडर, हरी मिर्च और सेंधा नमक डालकर कुकर में पका लें। यह खिचड़ी न सिर्फ झटपट बनती है, बल्कि पेट को भी भारी नहीं करती। यह डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन है।

समक के चावल का रिसोट्टो

समक के चावल यानी मखाने के चावल व्रत में काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इसे इटैलियन ट्विस्ट देकर टेस्टी और हेल्दी रिसोट्टो बनाया जा सकता है। देसी घी में जीरा और हरी मिर्च डालें, इसमें उबले हुए आलू डालकर भूनें। अब इसमें भीगे हुए समक के चावल डालें और धीमी आंच पर पकाएं। ऊपर से हरा धनिया और काजू डालकर गार्निश करें। यह डिश महादेव को भोग लगाने लायक शुद्ध और टेस्टी दोनों है।

व्रत वाला पनीर तंदूरी पिज्जा

बच्चों से लेकर बड़ों तक, पिज्जा हर किसी की फेवरेट डिश है। और अब व्रत में भी पिज्जा का मजा ले सकते हैं। इसके लिए आपको गेहूं के आटे की जगह सिंघाड़े के आटे या कुट्टू के आटे से बेस तैयार करना है। फिर ऊपर से दही और सेंधा नमक से बनी सफेद चटनी, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और पनीर के लंबे टुकड़े डालें। ओवन या तवे पर अच्छी से सेंकें।

मखाना और राजगिरा लड्डू

व्रत में मीठा न हो तो व्रत अधूरा है, लेकिन इस बार खीर नहीं बल्कि लड्डू बनाएं। चीनी से बनी मिठाइयों की जगह हेल्दी मखाना और राजगिरा लड्डू बेस्ट हो सकता है। इसके लिए मखानों को घी में भूनें, राजगिरा या सिंघाड़े का आटा अलग से भूनें। फिर इसमें बारीक कटा नारियल, इलायची पाउडर और गुड़ डालकर लड्डू बना लें।

ड्रैगन फ्रूट और केला स्मूदी बाउल

सुबह के नाश्ते में या शाम के फलाहार में स्मूदी बाउल न्यू एज ट्रेंड है। इसके लिए आपको ड्रैगन फ्रूट, पका केला और थोड़ा सा दही या नारियल पानी डालकर ब्लेंड करना है। इसे बाउल में निकालकर ऊपर से भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स और फलों से गार्निश करें। यह डिश बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article