Maharana Pratap Jayanti 2026: जानिए महाराणा प्रताप जयंती का इतिहास और महत्व, क्यों खास है आज का दिन

Maharana Pratap Jayanti 2026: मेवाड़ के वीर योद्धा महाराणा प्रताप की आज जयंती है। वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में उन्हें जाना जाता है। महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को राजस्थान के कुंभलगढ़ में हुआ था।

Maharana Pratap Jayanti 2026: वीर योद्धा महाराणा प्रताप की आज जयंती है। महाराणा प्रताप भारत के उन महान योद्धाओं में गिने जाते हैं, जिनका नाम आज भी वीरता, स्वाभिमान और देशभक्ति के लिए लिया जाता है। उन्होंने कभी भी अपने सम्मान और मातृभूमि के साथ समझौता नहीं किया। यही वजह है कि राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश में लोग उन्हें गर्व और सम्मान के साथ याद करते हैं। हर साल महाराणा प्रताप जयंती (Maharana Pratap Jayanti) बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।

Maharana Pratap Jayanti 2026

महाराणा प्रताप जयंती का इतिहास और महत्व

महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को राजस्थान के कुंभलगढ़ किले में हुआ था। वह मेवाड़ के सिसौदिया राजवंश से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता का नाम महाराणा उदय सिंह द्वितीय था। बचपन से ही महाराणा प्रताप बेहद साहसी और निडर थे। उन्होंने अपने जीवन में कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी।

End of Feed