लाइफस्टाइल

Sunder Mundriye Lohri Song Lyrics: जोर से गाएं सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो... देखें लोहड़ी की बोलियां, गाना

Sunder Mundriye Lyrics, Lohri 2024 Boliyan: लोहड़ी जोश और उल्लास का त्योहार है। इसे भांगड़ा और गिद्दा, स्वादिष्ट खाना, मिठाइयों और ढोल के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी मांगने और मनाने के लिए सुंदर मुंदरिए हो गाना गाते हैं। इस मौके पर बोलियां भी कही जाती हैं। यहां देखें सुंदर मुंदरिए हो के लिरिक्स हिंंदी में। ये दुल्हा भट्टी गीत के बोल भी हैं।

Image

Happy Lohri 2024

Lohri Song Sunder Mundriye Lyrics: नव वर्ष का पहला त्योहार लोहड़ी (Lohri) होता है। इस त्योहार को देशभर में बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 13 और 14 जनवरी दोनों ही दिन को मनाया जाएगा। ऐसे में लोहड़ी को लेकर हर तरफ धूम देखने को मिल रही है। इस त्योहार को खासतौर पर पंजाबियों द्वारा काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। पंजाब में लोहड़ी के मौके पर अलग ही धूम दिखती है। लोहड़ी के दिन शाम के समय लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं। आग जलाकर उसके इर्द-गिर्द डांस किया जाता है। इस दिन आग के पास घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी भी सुनी जाती है। लोहड़ी के मौके पर 'सुंदर मुंदरिए हो' गाना भी गाया जाता है। यही गाना दूल्हा भट्टी वाला गीत भी है। यहांं देखें सुंदर मुंदरिए हो के लिरिक्स इन हिंंदी।

Lohri Song Sunder Mundriye lyrics

सुन्दर मुंदरिए

तेरा कौन विचारा

दुल्ला भट्टीवाला

दुल्ले दी धी व्याही

सेर शक्कर पायी

कुड़ी दा लाल पताका

कुड़ी दा सालू पाटा

सालू कौन समेटे

मामे चूरी कुट्टी

जिमींदारां लुट्टी

जमींदार सुधाए

गिन गिन पोले लाए

इक पोला घट गया

ज़मींदार वोहटी ले के नस गया

इक पोला होर आया

ज़मींदार वोहटी ले के दौड़ आया

सिपाही फेर के ले गया

सिपाही नूं मारी इट्ट

भावें रो ते भावें पिट्ट

साहनूं दे लोहड़ी

तेरी जीवे जोड़ी

साहनूं दे दाणे तेरे जीण न्याणे

तो आप भी इस गाने को याद करें और लोहड़ी पर खूब जोश के साथ गाएं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article