लाइफस्टाइल

Flower Rangoli Designs: गुलाब और गेंदे के फूल से बनाएं ऐसी सुंदर-सुंदर रंगोली, खूबसूरत लगेगा घर का आंगन

Flower Rangoli Designs (फूल वाली रंगोली): किसी भी तीज-त्योहार पर रंगोली न बने ऐसा तो ही नहीं सकता। खासतौर से रंग से ज्यादा फूल वाली रंगोली की डिमांड बढ़ने लगी है। ऐसे में अगर आप भी गुलाब और गेंदे के फूल से खूबसूरत रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां से फूलों वाली रंगोली के एक से बढ़कर एक डिजाइन्स देख सकते हैं।

Image

easy and beautiful flower rangoli designs photo

Flower Rangoli Designs (फूल वाली रंगोली): शादी-ब्याह हो या फिर कोई तीज-त्योहार, हिंदुस्तान में हर मौके पर घर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। और जैसे महिलाओं का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा है ठीक वैसे ही घर की सजावट भी रंगोली के बिना अधूरी नजर आती है। रंगोली शुभ मानी जाती है और इसे बनाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि आपको हर महीने बाजार में रंगोली बनाने के लिए रंग मिल ही जाए, तो ऐसे में फूलों वाली रंगोली काम आती है। इससे घर गंदा भी नहीं होता है और ये दिखने में भी बड़ी खूबसूरत नजर आती है। अब अगर आप सोच रहे हैं कि फूल से कितनी ही अच्छी रंगोली बन सकती है तो आपको यहां से फूलों वाली रंगोली के डिजाइन्स देखने की जरूरत है। यहां पर फूल की रंगोली के एक से बढ़कर एक डिजाइन्स मौजूद हैं।

Rangoli Designs With Real Flower and Leaves-

round rangoli designs with real flower

round rangoli designs with real flower

अबीर से बने या फूल से लेकिन राउंड रंगोली हर किसी की पहली पसंद है। आप इस तरह की रंगोली को रंग बिरंगे फूलों के साथ पूरा कर सकते हैं।

swastik rangoli with flowers

swastik rangoli with flowers

फूल से स्वास्तिक वाली रंगोली बनाकर आप अपने घर में मां लक्ष्मी को न्योता दे सकते हैं। ये रंगोली आपके घर के आंगन की शोभा बढ़ाएगी। इसे बनाने के लिए आपको बस गुलाब, गेंदा और कुछ सफेद फूल खरीदने होंगे।

border rangoli designs with real flower

border rangoli designs with real flower

दीवार के बॉर्डर पर भी फूल से रंगोली बनाई जा सकती है। इस डिजाइन को सीढ़ियां सजाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

floral design flower rangoli design

floral design flower rangoli design

फूलों से फूल के पैटर्न वाली रंगोली बनाना काफी प्यारा दिखता है। इस डिजाइन को गेंदे और गुलाब के फूल से बनाया जा सकता है।

peacock design rangoli designs with flowers

peacock design rangoli designs with flowers

कई सारे लोगों को तीन कोनों वाली रंगोली पसंद आती है ऐसे में आपको इस डिजाइन को बनाना चाहिए। इस डिजाइन को बनाकर आपको इसे दीये से सजाना है।

rangoli designs with flower and leaves

rangoli designs with flower and leaves

अगर फूल के साथ पत्तों वाली रंगोली बनानी है तो आपको इस डिजाइन को कॉपी करना चाहिए। इस डिजाइन को बनाने के लिए सिर्फ गेंदे के फूल और अशोक के कुछ पत्ते चाहिए। आप चाहें तो साइड में गुलाब के फूल से डिजाइन को और सुंदर दिखा सकते हैं।

unique flower rangoli design image

unique flower rangoli design image

अगर फूल कम हैं तो आप उन्हें ऐसे तोड़कर तब अपनी सुंदर रंगोली तैयार कर सकते हैं। इस तरह की रंगोली को बनाने में न ज्यादा समय लगता है और ना ही ज्यादा रंग के फूल। आप चाहें तो सिर्फ दो रंग के गेंदे के फूल से भी इसे बना सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article