लाइफस्टाइल

Chhath Puja Recipe: छठ पूजा के मौके पर जरूर बनाएं लाल साग की सब्जी, जानिए इसकी आसान रेसिपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 03:48 PM IST

Lal Saag Recipe in hindi: छठ पूजा पर छठी मैया और सूर्य देवता की पूजा की जाती है। इस दौरान कई पारंपरिक चीजें बनाई जाती हैं। इन तरह- तरह के व्यंजनों में लाल साग की सब्जी जरूर बनाई जाती है। यहां देखें इस पारंपरिक सब्जी को बनाने का आसान तरीका।

Image

lal saag recipe for chhath puja

KEY HIGHLIGHTS
  • छठ का महापर्व भगवान सूर्य और मां छठी को समर्पित होता है
  • इस दिन भगवान शिव और छठी मैया की पूजा का विधान है
  • हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को छठ का पर्व मनाया जाता है

Lal Saag Recipe In Hindi: दिवाली के बाद देशभर में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो चुकी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल छठ पूजा 28 अक्टूबर को की जाएगी। छठ का महापर्व भगवान सूर्य और मां छठी को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और छठी मैया की पूजा का विधान है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को छठ का पर्व मनाया जाता है। छठ की पूजा संतान के स्वास्थ्य सफलता और दीर्घायु के लिए की जाती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। छठ पर्व के दिन कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक व्यंजन लाल साग की सब्जी है। छठ के पर्व में लाल साग की सब्जी जरूर बनाई जाती है। अगर आप भी छठ पूजा के दिन लाल साग की सब्जी बनाते हैं तो इस आसान रेसिपी से सब्जी का स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि, आसान सी रेसिपी के बारे में।

Lal Saag Recipe Ingredients

लाल साग की रेसिपी बनाने के लिए लाल साग, सूखी लाल मिर्च, हींग, हल्दी पाउडर, छोटा चम्मच राई, छोटा चम्मच अमचूर, छोटा चम्मच जीरा, तेल, सफेद तिल और स्वादानुसार नमक की जरूरत पड़ेगी।

How to make Lal Saag, Check the Recipe

लाल साग बनाने के लिए सबसे पहले आपको लाल साग को अच्छे से छांटकर धो लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें और उसमें हींग, जीरा और सूखी मिर्च डालकर भून लें। इसके बाद आपको कढ़ाई में लाल साग डालकर उसे ठीक से मिला लें और इसमें सभी मसाले डालकर 4 से 5 मिनट के लिए ढककर पकाना है। इसमें तड़का लगाने के लिए एक दूसरे पैन को गैस पर रखकर तड़का तैयार कर लें। इसके लिए आपको पैन में तेल डालकर इसमें सूखी लाल मिर्च, राई और तिल डाल लें। इसके बाद इसमें सब्जी डालें। तड़का लगने के बाद आपकी लाल साग की सब्जी तैयार हो जाएगी। लाल साग की सब्जी का इस्तेमाल आप छठ के अलावा किसी और पूजा में भी कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article