हवाई चप्पल का इस्तेमाल तो हर कोई ही करता है। हमारे देश में इसका ज्यादातर इस्तेमाल बाथरूम जाने वाली चप्पल के तौर पर किया जाता है। इस चप्पल की कीमत मार्केट में ज्यादा से ज्यादा 50 रुपये से लेकर 500-1000 रुपये तक होती है। लेकिन सोचिए अगर इसकी कीमत लाखों में हो। लेकिन इन दिनों लाखों की कीमत वाला एक बाथरूम स्लीपर खूब चर्चा में है। इस बाथरूम स्लीपर की कीमत ने लोगों के होश उड़ा दिए है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक चप्पल दिख रहा है, जिसकी कीमत 4,500 रियाल यानी (करीब 1 लाख रुपये) है। यह वीडियो कुवैत के एक स्टोर का है। इसे ‘ट्रेंडी सैंडल’ नाम दिया गया है। इस चप्पल की कीमत ने करोड़ो हिंदुस्तानियों का होश उड़ा दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसकी खूब आलोचना कर रहे हैं।
वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि इस तरह के चप्पल का इस्तेमाल भारत में बाथरूम स्लीपर के तौर पर किया जाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर kuwaitinside नाम की आईडी से शेयर किया गया है।
