लाइफस्टाइल

Kumar Vishwas Poetry: फिर मिरी याद आ रही होगी..फिर वो दीपक बुझा रही होगी, किसी का भी दिल जीत लेंगी कुमार विश्वास की ऐसी शायरी

Kumar Vishwas: कुमार विश्वास के शेर (Kumar Vishwas Shayari) खूब सुने और पढ़े जाते हैं। आप यहां कुमार विश्वास के 10 बेहतरीन शेर (Kumar Vishwas Best Poetry) पढ़ सकते हैं। इन शायरियों (Kumar Vishwas ki kavita) को आप अपने करीबियों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

Image

Kumar Vishwas a

Kumar Vishwas Shayari: कुमार विश्वास आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी शायरी और कविता से कुमार विश्वास ने देश दुनिया में खूब शोहरत हासिल की है। सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी बड़ी संख्या में उनके फैंस हैं। इंटरनेट पर कुमार विश्वास की शायरी लोग खूब सर्च करते हैं। कुमार विश्वास की कलम से निकले कई ऐसे शेर और नज्म हैं जो किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। कुमार विश्वास की शायरी पसंद करने वालों के लिए हम लेकर आए हैं उनके 10 ऐसे चुनिदा शेर जिन्हें पढ़ते ही आप उनके और बड़े फैन बन जाएंगे।

Kumar Vishwas Best Shayari

1. चारों तरफ़ बिखर गईं साँसों की ख़ुशबुएं,

राह-ए-वफ़ा में आप जहाँ भी जिधर गए।

2. अपने ही आप से इस तरह हुए हैं रुख़्सत,

साँस को छोड़ दिया जिस सम्त भी जाना चाहे।

3. आदमी होना ख़ुदा होने से बेहतर काम है,

ख़ुद ही ख़ुद के ख़्वाब की ताबीर बन कर देख ले।

Kumar Vishwas ki Kavita

4. फिर मिरी याद आ रही होगी,

फिर वो दीपक बुझा रही होगी।

5. जिस्म चादर सा बिछ गया होगा,

रूह सिलवट हटा रही होगी।

6. जब से मिला है साथ मुझे आप का हुज़ूर,

सब ख़्वाब ज़िंदगी के हमारे सँवर गए।

Kumar Vishwas ki Shayari

7. मिरा ख़याल तिरी चुप्पियों को आता है,

तिरा ख़याल मिरी हिचकियों को आता है।

8. दिल के तमाम ज़ख़्म तिरी हाँ से भर गए,

जितने कठिन थे रास्ते वो सब गुज़र गए।

9. उसी की तरह मुझे सारा ज़माना चाहे,

वो मिरा होने से ज़्यादा मुझे पाना चाहे।

Kumar Vishwas Best Poetry in Hindi

10. कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है,

मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है।

कुमार विश्वास के ये 10 शेर अगर आपको अच्छे लगे हों तो आप इन्हें अपने दोस्तों और करीबियों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर कर सकते हैं। ऐसी ही बेहतरीन शायरियों के साथ आप हमें पढ़ते रहें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article