लाइफस्टाइल

Selena Gomez: My Mind & Me- सेलेना गोमेज ने जिंदगी को लेकर जो बताया, वो हर एक शख्स के लिए लाइफ मंत्र जैसा, जानिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2022, 09:52 PM IST

Selena Gomez: My Mind & Me: एक्ट्रेस की हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री एप्पल टीवी पर रिलीज की गई है। इसका टाइटल 'माय माइंड एंड मी' है। बताया जा रहा है कि, इस डॉक्यूमेंट्री में सेलेना गोमेज की लाइफ में आए हर उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। इसके पहले सेलेना काफी समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं।

Image

अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज से जानें जीवन जीने के मंत्र

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस हैं 30 साल की सलेना गोमेज
  • सेलेना गोमेज की डॉक्यूमेंट्री एप्पल टीवी पर रिलीज
  • सिंगर ने अपनी लाइफ से जुड़े कई राज खोले और जीवन मंत्र साझा किया

Selena Gomez: My Mind & Me: सेलेना गोमेज एक मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और निर्माता हैं। सेलेना ने बतौर बाल कलाकार अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरीज बार्नी एंड फ्रेंड्स से की। अपने टीवी करियर के साथ गोमेज कई प्रसिद्ध फिल्मों में भी दिखाई दीं। सेलेना गोमेज ने अपने बैंड सेलेना गोमेज एंड द सीन पॉप बैंड के साथ कई एलबम जारी किए। 30 साल की सेलेना के सोशल मीडिया पर चाहने वालों की भरमार है। हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री ‘माय माइंड एंड मी' में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोलें। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन के दौरान अपने फैंस को बताया था कि, वह एक तरह के डिसऑर्डर की बीमारी से जूझ रही हैं।

डिसऑर्डर की हुईं शिकार-

सेलेना गोमेज भी उन सितारों में से एक हैं, जो मानसिक समस्याओं से गुजर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने मेंटल हेल्थ के साथ-साथ अपने संघर्षों के बारे में भी बात की। सेलेना ने बताया कि, वह बाइपोलर डिसऑर्डर से गुजर चुकी हैं, जो एक तरह का मानसिक कंडीशन है। इसकी वजह से आपका मूड बदलता रहता है। पॉप सिंगर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि, बाइपोलर डिसऑर्डर की दवाइयों के कारण उनके लिए बेबी को जन्म देना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने बताया कि, शायद वह कभी मां नहीं बन पाएं। इसके पहले उन्हें 2014 में भी ल्यूपस डिजीज के चलते अस्पताल में रहना पड़ा था, जहां उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट किया गया ।

सेलेना गोमेज का लाइफ मंत्र-

सेलेना ने बताया कि, वह अपनी मर्जी से अपनी लाइफ जीती हैं और वह अपनी जिंदगी में किसी से डरकर जीना नहीं चाहती। बता दें, सेलेना गोमेज कम उम्र में ही डेटिंग करना शुरू कर चुकी थीं, लेकिन वह किसी की भी परवाह नहीं करती कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। अमेरिकन एक्ट्रेस का मानना है कि, जिंदगी एक बार ही मिलती है और वह उसे अपने हिसाब से जीना चाहती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article