लाइफस्टाइल

Basi Roti Recipe: फेंके नहीं बासी रोटी, घर पर ट्राई करें ये स्वादिष्ट पकवान, बच्चों के मुंह में आएगा पानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2022, 04:03 PM IST

Basi Roti Recipe: अगर आप रात को बची हुई रोटी को सुबह बासी समझकर जानवरों को दे देते हैं, तो यहां आपको एक ऐसी डिश की रेसिपी के बारे में बताया जा रहा है, जिससे आपको रोटी के बासी होने का मलाल नहीं होगा।

Image

Basi Roti Recipe: फेंके नहीं बासी रोटी, घर पर ट्राई करें ये स्वादिष्ट पकवान, बच्चों के मुंह में आएगा पानी

KEY HIGHLIGHTS
  • बासी रोटी से बनाएं चपाती चाट
  • चाट में टेस्ट एड करने के लिए डालें इमली की चटनी
  • अंत में अपनी मनपसंद नमकीन डालकर करें सेवन


Basi Roti Recipe: अक्सर ऐसा होता है कि रात की रोटियां सुबह तक बची रहती हैं। ऐसे में वो बासी हो जाती हैं और ज्यादातर लोग उन रोटियों को जानवरों को दे देते हैं। हालांकि, इन बासी रोटियों से भी आप कमाल की टेस्टी डिश बना सकते हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी। दरअसल, बासी रोटी सेहत के लिहाज से भी अच्छी मानी जाती है। खैर, हम यहां आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी टेस्टी डिश के बारे में, जो आपको इतनी पसंद आएगी कि आप जान-बूझकर रात को एक्स्ट्रा रोटी बनाया करोगे। तो चलिए जानते हैं इस डिश के बारे में-

हम जिस डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, उसका नाम है चपाती चाट। जी हां, पढ़कर ही मुंह में पानी आ गया न? तो चलिए आपको बताते हैं ये लजीज चटपटी रेसिपी के बारे में-

चपाती चाट बनाने के लिए चाहिए

  • रोटियां- 4-5 (ठंडी/बासी रोटियां)
  • आलू- 1 (उबला और मैश किया हुआ)
  • टमाटर- 2
  • काले चने- 3/4 कप(उबले हुए)
  • प्याज- 2
  • दही- 1 कटोरी(फेंटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 2 (सभी बारीक कटे)
  • कटा हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच
  • हरी चटनी और इमली की चटनी टेस्ट के लिए
  • भुना हुआ जीरा पाउडर- 1 बड़ा चम्मच(भुना हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
  • अनार के दाने- 1/4 कप
  • काला नमक- 1 छोटा चम्मच
  • सादा नमक
चपाती चाट बनाने की विधि

रोटियों से चपाती चाट बनाने के लिए सबसे पहले रोटियों को चौकोर आकार में काट लें। इसके बाद अब गैस पर कड़ाही रखें और इसमें तेल गर्म करें। अब इस गर्म तेल में रोटियों के टुकड़ों को सुनहरा होने तक तल लें। अब इन टुकड़ों को ठंडा होने के लिए रख दें।

अब एक बाउल में काले चने, उबले आलू, प्याज, टमाटर डालें। इसके बाद भुनी हुई रोटी के टुकड़ों को हल्का सा क्रैश करके बाउल में डालें। फिर सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को सर्विंग प्लेट में डालकर इसके ऊपर बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, टमाटर, दही, चटनी, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, सादा नमक और बाद में अनार के दाने व मनपसंद सेव या नमकीन डालकर सर्व करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article