किताब कैफे (Kitaab Cafe): भगवान राम और शिव की पौराणिक कहानियों को युवाओं के बीच पॉपुलर करने वाले फेमस राइटर अमीश त्रिपाठी अब बच्चों और किशोरों के लिए एक नई किताब लेकर आए हैं। यह किताब कहानी और क्विज का कॉकटेल है। बुक का टाइटल रखा गया है - ध्रुव तारा: द ग्रेट इंडियन हिस्ट्री क्विज (Dhruv Tara: The Great Indian History Quiz)। बुक को पब्लिश किया है वेस्टलैंड बुक्स ने।
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये 5 क्विज बुक्स (AI Generated Image)
इस किताब में दो स्कूली बच्चों, बेहद प्रतिस्पर्धी ध्रुव त्रिवेदी और किताबों की शौकीन तारा धोबा की कहानी है। दोनों मुंबई के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ते हैं। एक साधारण प्रतियोगिता से शुरू हुई उनकी यात्रा धीरे-धीरे भारतीय इतिहास की रोमांचक दुनिया में प्रवेश कर जाती है। क्विज़ और कहानी की जुगलबंदी से सजी ये किताब बच्चों और किशोरों को भारतीय इतिहास को एक नए और रोचक अंदाज़ में समझने का मौका दे सकती है।
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बच्चों में जिज्ञासा जितनी जल्दी विकसित हो, उतना बेहतर है। क्विज बुक्स बच्चों की जनरल नॉलेज बढ़ाने के साथ ही उनकी याददाश्त, तार्किक सोच और दुनिया को समझने की क्षमता को भी मजबूत करती हैं। अगर आप बच्चों के लिए ऐसी किताबें ढूंढ रहे हैं जो पढ़ाई को मजेदार बना दें, तो ये इंडियन क्विज बुक्स एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं:
1. द बिग बुक ऑफ नॉलेज (The Big Book of Knowledge)
यह किताब छोटे बच्चों के लिए ज्ञान का खजाना है। इसमें विज्ञान, अंतरिक्ष, जानवरों, खेल, इतिहास और दुनिया भर की रोचक जानकारियां आसान भाषा में दी गई हैं। रंगीन चित्र और छोटे-छोटे तथ्य इसे बच्चों के लिए आकर्षक बनाते हैं।
उम्र: 6-10 वर्ष
क्यों पढ़ें: पढ़ाई को खेल-खेल में मजेदार बनाती है।
2. ब्रेन बूस्टर क्विज बुक (Brain Booster Quiz Book)
यह किताब प्रश्नोत्तरी के जरिए बच्चों की सोचने और याद रखने की क्षमता बढ़ाती है। इसमें सामान्य ज्ञान, भारतीय इतिहास, भूगोल, खेल, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल दिए गए हैं।
उम्र: 8-12 वर्ष
क्यों पढ़ें: प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूल क्विज के लिए उपयोगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्यों अपना सारा लिखा जला देना चाहते थे काफ्का
3. द ग्रेट इंडियन क्विज बुक (The Great Indian Quiz Book)
अगर आपका बच्चा भारत के बारे में नई-नई बातें जानने में रुचि रखता है, तो अब्बास मलदहियार की यह किताब शानदार है। इसमें भारतीय इतिहास, संस्कृति, स्वतंत्रता आंदोलन, खेल, फिल्मों और भूगोल से जुड़े सैकड़ों सवाल हैं।
उम्र: 10 वर्ष और उससे ऊपर
क्यों पढ़ें: भारत को रोचक तरीके से समझने में मदद करती है।
4. टेल मी व्हाय (Tell Me Why?)
यह किताब उन बच्चों के लिए है, जिनके मन में हर समय "क्यों" और "कैसे" जैसे सवाल उठते रहते हैं। इसमें विज्ञान, प्रकृति, मानव शरीर, अंतरिक्ष और रोजमर्रा की चीजों से जुड़े रोचक प्रश्नों के जवाब दिए गए हैं।
उम्र: 7-12 वर्ष
क्यों पढ़ें: बच्चों की जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जब हावी होने लगे हार तो इन 6 किताबों को बना लें दोस्त
बच्चों के लिए क्यों जरूरी हैं क्विज बुक्स?
क्विज बुक्स बच्चों को रटने के बजाय समझने और सोचने की आदत सिखाती हैं। वे उन्हें सवाल पूछने, जानकारी खोजने और सीखने को एक मजेदार अनुभव के रूप में देखने के लिए प्रेरित करती हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा दुनिया को लेकर ज्यादा जिज्ञासु, आत्मविश्वासी और जागरूक बने, तो इन क्विज बुक्स को उसकी बुकशेल्फ का हिस्सा जरूर बनाइए।
