Types Of Kisses: कितनी तरह से करते हैं Kiss, जानिए चुंबन के प्रकार, कौन सा किस सबसे बेहतर, रोमांस में क्यों जरूरी है Kiss
Types of Kisses in Hindi: किस करना एक आम मानव प्रवृत्ति है। अगर हमें अपने पार्टनर या किसी करीबी से प्यार जताना हो तो हम उसे किस करते हैं। किस सिर्फ प्यार जताने फिर रोमांस के लिए ही नहीं होता है। कई बार चुंबन किसी के प्रति आदर या फिर केयर दिखाने के लिए भी किया जाता है

Types of Kisses in Hindi
Types of Kisses in Hindi: फरवरी हर उस शख्स के लिए खास है प्यार और उससे जुड़े हर इमोशन को सेलिब्रेट करना चाहता है। 7 से 14 फरवरी तक चलने वाला वैलेंटाइन वीक मोहब्बत में डूबे प्रेमियों के लिए किसी महाकुंभ से कम नहीं होता। वैलेंटाइन्स डे से पहले ही प्यार का ये जश्न पूरे एक हफ्ते तक चलता है। यूं देखा जाए तो फरवरी के दूसरे हफ्ते का हर दिन है प्यार को जताने का, उसके एहसास का और इजहार का। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले 13 फरवरी को किस डे (Kiss Day)मनाया जाता है। कपल्स के लिए तो ये काफी रोमांटिक दिन होता है। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर को रूमानियत से भरे चुंबन के सहारे इजहार-ए-मोहब्बत करते हैं। किस सिर्फ प्यार जताने का ही नहीं इस बात की भी मौन सहमति होती है कि हम आपके साथ हमेशा रहेंगे।
रोमांस में क्यों खास होता है चुंबन (Why Kiss is Important in Romance)
इंसान के शरीर में जननांगों को छोड़ दिया जाए तो सबसे संवेदनशील अंग होठों को माना जाता है। मानव शरीर का एक्सपोज़्ड हिस्सा होठ ही होते हैं जो कामुकता को जगाते हैं। लिप्स पर सबसे ज्यादा नर्व न्यूरॉन्स होते हैं। होठों का ज़रा सा छुआ जाना भी हमारे शरीर को एक खास तरह की अनुभूति देता है। होठों पर चूमना हमारे दिमाग के एक बड़े हिस्से को सक्रिय कर देता है। कई तरह के हैप्पी हार्मोंस तुरंत एक्टिव हो जाते हैं। इसी कारण से होठों पर किस करना पूरे शरीर में उत्तेजना पैदा कर देता है।
कितनी तरह से होता है चुंबन (Types of Kiss)
किस करना एक आम मानव प्रवृत्ति है। अगर हमें अपने पार्टनर या किसी करीबी से प्यार जताना हो तो हम उसे किस करते हैं। किस सिर्फ प्यार जताने फिर रोमांस के लिए ही नहीं होता है। कई बार चुंबन किसी के प्रति आदर या फिर केयर दिखाने के लिए भी किया जाता है।
नॉन-रोमांटिक किस (Non Romantic Kiss)
अगर कोई ये समझे कि किस का संबंध रोमांस से ही होता है तो वो गलत है। किस नॉन रोमांटिक भी होता है। नॉन रोमांटिक किस वो होता है जो किसी को ग्रीट करते हुए किया जाता है। इस तरह का किस आमतौर पर गाल या माथे पर होता है। नॉन रोमांटिक किस में उम्र, रिश्ता, संस्कृति आदि का ध्यान रखना होता है। जैसे अरब देशों में विपरीत लिंग के बीच नॉन रोमांटिक किस प्रतिबंधित है। वहीं ब्रिटेन और अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों में इसका खूब चलन है।
फॉर्मल किस (Formal Kiss)
किसी के हाथों पर चूमना फॉर्मल किस कहलाता है। ब्रिटिश संस्कारों में हाथ पर चूमना बेहद आम है। वहां किसी को फॉर्मली ग्रीट करते समय हाथों पर किस किया जाता है। इस तरह का फॉर्मल किस की शर्त यह है कि जिसका हाथ चूमा जा रहा है उसका ओहदा काफी बड़ा हो। इस तरह का किस एक तरह से आदर या सम्मान जताने का भी एक तरीका है।
एरोटिक किस (Erotic Kiss)
किस करने का वह तरीका जो सेक्सुअल प्लेजर के लिए होता है उसे एरोटिक किस कहते हैं। यह किस आमतौर पर होठों पर किया जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे सिर्फ होठों पर ही किया जाता है। इसे कानों पर, गाल पर या फिर गले पर भी किया जाता है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर सेक्सुअल प्लेजर के लिए किस करने को एरोटिक किस कहते हैं। फ्रेंच किस, एस्किमो किस, बटरफ्लाई किस वगैरह एरोटिक किस की श्रेणी में ही आते हैं। एरोटिक किस हमेशा अपने रोमांटिक पार्टनर के साथ ही किया जाता है।
बटरफ्लाई किस (Butterfly Kiss)
जब आप भरी महफिल में अपने साथी को चूमना चाहते हैं तो चूमने का यह तरीका आपकी काफी मदद कर सकता है। इस तरह के किस में जब दो लोग एक दूसरे के नजदीक आते हैं और उनकी पलकें आपस में टकराती हैं, उसे बटरफ्लाई किस कहते हैं। बटरफ्लाई किस इस बात को भी जाहिर करता है कि दोनों एक दूसरे को कितना प्यार करते हैं।
फ्रेंच किस (French Kiss)
फ्रेंच किस की गिनती सबसे पुराने रोमांटिक किस के तौर पर होती है। इस तरह के किस की शुरुआत रोम से हुई थी। इसी कारण इसे फ्रेंच किस कहा जाता है। इस तरह का किस बेहद रोमांटिक होता है। फ्रेंच किस में दो लोग एक दूसरे को होठों को चूमते हैं। इस तरह के चुंबन में दोनों के जीभ भी टकराते हैं। फ्रेच किस शरीर में उत्तेजना पैदा करने वाले होते हैं।
एस्किमो किस (Eskimo KIss)
किस करने का यह तरीका काफी मजेदार है। इस तरह के किस में होठ से होठ सटाने से पहले अपने पार्टनर के नाक से नाक सटाना होता है। धीरे-धीरे नाक टकराया जाता है। गालों को भी एक दूसरे से रगड़ते हैं। ये सब कुछ बेहद धीरे धीरे होता है। उसके बाद होठों को सटाया जाता है। इस तरह के किस का असली आनंद तभी आता है जब इसे धीरे-धीरे महसूस करते हुए किया जाए।
ईयरलोब किस (Earlobe Kiss)
ईयरलोब अंग्रेजी का शब्द है। इसका मतलब होता है कान का सिरा। जब रोमांस के दौरान कोई अपने पार्टनर के कानों पर किस करता है उसे ईयरलोब किस कहा जाता है। यह काफी उत्तेजक होता है। दरअसल कानों के सिरे बेहद संवेदनशील होते हैं। जब कोई वहां पर किस करता है तो पूरे शरीर में सनसनी फैल जाती है। यह काफी रोमांटिक किस होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया के रहने वाला हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में म...और देखें
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited