Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं का बड़ा त्योहार होता है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का बड़ा महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और रात को चांद देखने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। इस साल करवा चौथ का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस त्योहार में महिलाएं 16 श्रृंगार करना पसंद करती हैं, जिसमें से एक हाथों में मेहंदी लगाना भी शामिल है। इस खास मौके पर हाथों में मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी करवा चौथ के लिए मेहंदी डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो ये मेहंदी डिजाइन लगाकर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। यहां देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स।
जाल मेहंदी डिजाइन

Jal Mehndi designs
ये मेहंदी डिजाइन देखने में काफी मॉडर्न लगते हैं। ये बेहद सिंपल और यूनिक मेहंदी डिजाइन हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। डिजाइन को कंप्लीट करने के लिए आप इस तरह से बेल डिजाइन से बॉर्डर बना सकती हैं।
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

gol tikki mehndi designs
ऑफिस जाने वाली महिलाएं जिनके पास टाइम नहीं है वो गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन ट्राय कर सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और ये डिजाइन झटपट लग जाते हैं। आप इसे फ्रंट के साथ बैक पर भी लगा सकती है।
बैकहैंड मेहंदी डिजाइन

Backhand mehndi designs
बैकहैंड मेहंदी डिजाइन भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इस मेहंदी डिजाइन में आप केवल फ्लावर डिजाइन वाली बेल बना सकती हैं। ये देखने में बेहद अट्रैक्टिव लगता है।
