करवा चौथ हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार सुहागन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस खास मौके पर पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और चांद के दीदार के बाद अपना व्रत खोलती है। इसकी तैयारियां महिलाएं महीने भर पहले से कर देती हैं। इस साल करवा चौथ का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। हर महिला की ख्वाहिश होती है कि वो खास मौके पर सबसे सुंदर और अलग दिखे। इसके लिए तमाम तरह की स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं। लेकिन आज हम आपको करीना के खास फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं।
करीना कपूर फेस पैक फॉर ग्लोइंग स्किन
करीना अपनी स्किन का बेहद खास ख्याल रखती हैं। इसके लिए वो कई तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। यहां जानें फेस पैक तैयार करने का तरीका।
चंदन, विटामिन ई, हल्दी, और गुलाब जल का फ़ेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच चंदन, विटामिन ई ऑयल की 2 ड्रॉप, और हल्दी लें। इसके बाद इसमें गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
शहद
स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए करीना शहद का भी इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए वो शहद को स्किन पर लगाती हैं और थोड़ी देर बाद इसे धो लेती हैं।
दही और बादाम का तेल फेस पैक
पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए करीना दही और बादाम के तेल का फेस पैक लगाती हैं। इसके लिए दही में थोड़ा सा बादाल का तेल डालें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
