लाइफस्टाइल

Kargil Vijay Diwas 2024 Deshbhakti Shayari: देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा कर देंगे ये देशभक्ति शायरी, अपनों के साथ करें शेयर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 26, 2024, 11:06 AM IST

Kargil Vijay Diwas 2024 Deshbhakti Shayari: कारगिल विजय दिवस भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में शहीद हुए देश के वीर जवानों को श्रद्धांजली देने के लिए मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस के मौके पर हम आपके लिए कुछ देशभक्ति शायरी लेकर आए हैं जिसे आप अपने करीबियों के साथ शेयर कर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजली दे सकते हैं।

Image

Kargil Vijay Diwas

Kargil Vijay Diwas 2024 Deshbhakti Shayari: हर साल की तरह इस साल भी 26 जुलाई यानी आज कारगिल दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन कारगिल युद्ध के नायकों के सम्मान में मनाया जाता है। इस साल कारगिल युद्ध की 25वां वर्षगांठ है। आज के ही दिन हमारे देश के जवानों ने 1999 में पाकिस्तान के साथ 3 महीने तक चले बड़े युद्ध में जीत हासिल कर देश को गौरवान्वित किया था। इस युद्ध में करीब 2 लाख सैनिक शहीद हुए थे और 26 जुलाई 1999 को कारगिल का युद्ध खत्म हुआ था। इन्हीं वीर जवानों की वीर गाथा को नमन करने के लिए हर साल कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। जब बात देश के वीर जवानों की हो और देश भक्ति शायरी का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। ऐसे में कारगिल विजय दिवस के मौके पर हम आपके लिए कुछ देशभक्ति शायरी लेकर आए हैं जिसे आप अपने करीबियों के साथ शेयर कर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजली दे सकते हैं।

Kargil Vijay Diwas Deshbhakti Shayari

बलिदानों की ज्वाला जलाए रखना,

लहराता तिरंगा यूं ही उठाये रखना

जान जाए तो जाये कोई गम नहीं

देश पर कुर्बानियों का मातम न कर

मौत के बाद भी खुद को मुस्कराए रखना।

Kargil Vijay Diwas 2024 Deshbhakti Shayari

Kargil Vijay Diwas 2024 Deshbhakti Shayari

न झुकने देना कभी इसके मान को,

न मिटने देना कभी इसकी शान को।

चाहे कुर्बान करनी पड़े जान को।।

अपने सीने से इसको लगाए रखना

ये तिरंगा यूं ही उठाये रखना।

इन रंगों में बलिदानों का रंग तुम्हे मिल जायेगा,

ओढ़ तिरंगा निकलोगे तो अहसास तुम्हे हो जाएगा।

कितनो ने इसके खातिर खुद को सूली चढ़ा दिया,

इतिहास के पन्नो में पढने को मिल जायेगा ।।

Deshbhakti Quotes in Hindi

काश मरने के बाद भी वतन के काम आता

शहीदों के दुनिया में अपना भी नाम आता

हंस के लुटा देते जान इस वतन के लिए

कोई फिक्र नहीं होती गर ऐसा मुकाम आता।।

Deshbhakti Shayari

Deshbhakti Shayari

अब है तुम्हारा फर्ज इसे आगे लेकर जाना है,

इस झंडे को दुश्मन की छाती पर फहराना है।।

राज तिलक और भगत गुरु ने लहू से अपने सींचा है,

तब जाके हरा-भरा अपना आज बगीचा है ।।

मर मिटेंगे हम अपने वतन के लिए ,

जान कुर्बान है प्यारे चमन के लिए

हमसे हमारी अब हसरत न पूछो

बाँध रखा सर पे तिरंगा कफ़न के लिए ।।

Kargil Vijay Diwas Photo Status

इसके वाश्ते अपनी जाँ तक लुटा देंगे हम

हमसे टकराए तो उसकी हस्ती मिटा देंगें हम

सर हिमालय का हम न झुकने देंगे कभी

इसकी चोटी पर तिरंगा फहरा देंगे हम ।।

अब लहू से इस चमन को सीचेंगे हम

इसके खातिर जवानी लुटा जायेंगे

कोई दुश्मन की नजर लगे न इसे

इसके सदके में खुद को बिछा जायेंगे।।

ये जोश कभी कम नहीं होगा,

वीरों के बलिदानों से आया है।

कितनो ने लहू बहाया है,

तब जा के तिरंगा पाया है ।।

Deshbhakti Shayari in hindi

Deshbhakti Shayari in hindi

है जान जब तक मेरे सीने में हमारी ,

वतन की शान को न मिटने देंगे।

हम वीर सपूत हैं हम बलिदानी हैं

अपने इस चमन को लहू से सीच देंगे ।

इन रगो में बहता लहू है बस वतन परस्ती की

है सीने में जलती ज्वाला इसके हस्ती की

कोई लहर उसे क्या बहा लियेगी गह्ररी धारा में

हम जैसे पतवार रहें जिस भी कस्ती की ।।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article