लाइफस्टाइल

कल क्या है 14 फरवरी 2026 को, कल वैलेंटाइन वीक का कौन सा डे है, कल ही वैलेंटाइन डे है क्या

Kal kya hai 14 February 2026 (which day is tomorrow in valentine week): कल 14 फरवरी 2026 का दिन प्यार करने वालों के लिए बेहद खास है। वैलेंटाइन वीक के पूरे इंतज़ार के बाद आखिरकार वो दिन आ रहा है, जब दिल की बात खुलकर कही जाती है। यहां जानें कि वैलेंटाइन वीक में वैलेंटाइंस डे कब आता है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है क्या। कल वैलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन मनाया जाएगा।

kal kya hai 14 february 2026, valentines day 2026

वैलेंटाइन वीक में वैलेंटाइन डे कब आता है (Pic: iStock)

Kal kya hai 14 February 2026 (which day is tomorrow in valentine week): अगर आप भी कैलेंडर देखकर या गूगल से पूछ रहे हैं कि कल क्या है 14 फरवरी 2026 को तो जवाब है कि कल वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन (valentines Day in Valentine Week 2026) है। हर साल 7 फरवरी से शुरू होने वाला प्यार का यह सप्ताह 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ खत्म होता है। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाएगा।

कल क्या है 14 फरवरी 2026 को

14 फरवरी को हर साल वैलेंटाइंस डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक का यह आखिरी और सबसे खास दिन माना जाता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और खास अंदाज में जश्न मनाते हैं। गुलाब, गिफ्ट, सरप्राइज़ और दिल से लिखे संदेश इस दिन को यादगार बनाते हैं। अगर आप भी किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो कल का दिन बिल्कुल सही मौका है।

वैलेंटाइन वीक में वैलेंटाइन डे कब आता है

वैलेंटाइन वीक हर साल 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी को अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचता है। इसी दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, जो पूरे हफ्ते का सबसे खास और प्रतीक्षित दिन होता है। रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे के बाद आखिर में 14 फरवरी आता है। यह दिन प्यार के इज़हार और रिश्तों को खास बनाने के लिए समर्पित होता है। कपल्स इस दिन को डेट, गिफ्ट और सरप्राइज़ के जरिए सेलिब्रेट करते हैं। हालांकि अब यह सिर्फ प्रेमी जोड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दोस्ती और परिवार के रिश्तों में भी प्यार जताने का दिन बन चुका है। इसलिए वैलेंटाइन वीक का सबसे अहम दिन 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे ही माना जाता है।

वैलेंटाइन डे का इतिहास क्या है

वैलेंटाइन डे का इतिहास प्राचीन रोम से जुड़ा माना जाता है। कहा जाता है कि तीसरी सदी में रोमन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने सैनिकों के विवाह पर रोक लगा दी थी, क्योंकि उनका मानना था कि अविवाहित पुरुष बेहतर योद्धा बनते हैं। उस समय संत वैलेंटाइन नामक पादरी ने इस आदेश का विरोध किया और गुपचुप तरीके से प्रेमी जोड़ों की शादी करवाई। जब यह बात सामने आई तो उन्हें 14 फरवरी के दिन मृत्युदंड दे दिया गया। उनकी याद में इस दिन को प्रेम और समर्पण के प्रतीक के रूप में मनाया जाने लगा। धीरे-धीरे यह परंपरा यूरोप से होते हुए पूरी दुनिया में फैल गई। आज वैलेंटाइन डे प्रेम, विश्वास और रिश्तों के जश्न का वैश्विक उत्सव बन चुका है।

वैलेंटाइन डे स्पेशल विशेज

  • तुम्हारी मुस्कान मेरी हर सुबह की वजह है, हैप्पी वैलेंटाइन डे मेरे प्यार
  • तुम्हारे साथ हर दिन खास है, लेकिन आज का दिन सिर्फ हमारे नाम।
  • प्यार सिर्फ एक एहसास नहीं, तुम्हारा साथ मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
  • तुम हो तो जिंदगी में रंग है, वरना सब कुछ अधूरा सा था।
  • इस वैलेंटाइन डे पर बस इतना है कहना - तुम हमेशा मेरे साथ रहना।

2026 का वैलेंटाइन डे क्यों खास है

साल 2026 में 14 फरवरी शनिवार को पड़ रहा है, जिससे यह दिन और भी खास बन गया है। वीकएंड होने के कारण जोड़े अपने साथी के साथ समय बिताने का अवसर बेहतर तरीके से चुन सकते हैं - शाम को डिनर डेट, सुबह ब्रंच, या कोई रोमांटिक पल। गुलाब के फूल देना, हाथ में हाथ थामकर लंबी सैर करना, रोमांटिक गिफ्ट देना, या पुरानी यादों को ताजा करना आज के दिन का हिस्सा हो सकता है।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

मेधा चावला
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article