लाइफस्टाइल

कल क्या है 13 फरवरी 2026 को, कल वैलेंटाइन वीक का कौन सा डे है, कल किस डे है क्या

Kal kya hai 13 February 2026 (which day is tomorrow in valentine week): कल 13 फरवरी है और वैलेंटाइन वीक में वैलेंटाइंस डे मनाने से पहले वाला दिन है। यहां जानें कि वैलेंटाइन डे से पहले के हफ्ते का सातवां दिन कौन सा होता है। 13 फरवरी को वैलेंटाइन डे का कौन सा दिन या दिवस है। क्या कल किस डे मनाया जाएगा।

kal kya hai 13 february 2026, kiss day photos

कल वैलेंटाइन वीक का कौन सा डे है (Pic: AI IMAGE)

Kal kya hai 13 February 2026 (which day is tomorrow in valentine week): अगर आप भी कैलेंडर देखकर या गूगल से पूछ रहे हैं कि कल क्या है 13 फरवरी 2026 को तो जवाब है कि कल वैलेंटाइन वीक का किस डे (Kiss Day in Valentine Week 2026) है। हर साल 7 फरवरी से शुरू होने वाला प्यार का यह सप्ताह 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ खत्म होता है। ऐसे में 13 फरवरी का दिन रिश्तों में मिठास और अपनापन बढ़ाने के लिए खास माना जाता है।

कल क्या है 13 फरवरी 2026 को

13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। यह दिन प्यार को शब्दों से नहीं, बल्कि एक प्यारे से किस के जरिए जताने का दिन है। कपल्स के लिए यह बेहद खास मौका होता है, जब वे अपने रिश्ते की गहराई और भरोसे को एक छोटे से इशारे से बयां करते हैं। हालांकि, इस दिन का मतलब सिर्फ रोमांटिक पार्टनर तक सीमित नहीं है। कई लोग अपने बच्चों, माता-पिता या करीबी दोस्तों को भी गाल पर किस देकर स्नेह व्यक्त करते हैं।

वैलेंटाइन वीक में किस डे कब आता है

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है। इसके बाद 8 फरवरी प्रपोज डे, 9 फरवरी चॉकलेट डे, 10 फरवरी टेडी डे, 11 फरवरी प्रॉमिस डे, 12 फरवरी हग डे और 13 फरवरी किस डे मनाया जाता है। आखिर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे आता है, जो पूरे हफ्ते का सबसे खास दिन होता है। इस क्रम में किस डे, हग डे के अगले दिन और वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले आता है। यही वजह है कि यह दिन रिश्तों में भावनात्मक और शारीरिक नजदीकियों को एक नया अर्थ देता है।

valentine week 2026 date calendar

valentine week 2026 date calendar

किस डे का इतिहास क्या है

किस डे का कोई आधिकारिक ऐतिहासिक दस्तावेज नहीं मिलता, लेकिन माना जाता है कि पश्चिमी देशों में वैलेंटाइन वीक की परंपरा के साथ यह दिन भी लोकप्रिय हुआ। किस को प्यार और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। प्राचीन रोमन सभ्यता से लेकर आधुनिक दौर तक, किस हमेशा से भावनाओं को व्यक्त करने का एक सहज और सशक्त माध्यम रहा है। समय के साथ यह दिन युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो गया और सोशल मीडिया ने इसे और भी चर्चित बना दिया। आज के दौर में किस डे केवल रोमांस नहीं, बल्कि रिश्तों में अपनापन और सम्मान जताने का भी दिन है।

किस डे विशेज फॉर लव

किस डे पर आप अपने पार्टनर को कुछ प्यारे संदेश भेजकर दिन को और खास बना सकते हैं। जैसे

  • तुम्हारी एक मुस्कान और एक किस, मेरा पूरा दिन बना देती है।
  • हर सुबह तुम्हारी याद और हर शाम तुम्हारा ख्याल, हैप्पी किस डे माय लव।
  • तुम्हारे साथ हर लम्हा खास है, एक प्यारी सी किस के नाम।
  • ना शब्दों की जरूरत, ना वादों की कतार, एक मासूम सी किस में छुपा है सारा प्यार।
  • तेरे करीब आकर ये एहसास हुआ, कि प्यार आवाज नहीं… एक एहसास है, जो एक किस में भी पूरी कहानी कह जाता है।

ऐसे छोटे-छोटे संदेश रिश्तों में गर्माहट घोल देते हैं और सामने वाले को यह एहसास कराते हैं कि वह आपके लिए कितना खास है।

किस डे के अगले दिन कौन सा दिन आता है वैलेंटाइन वीक में

किस डे के अगले दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह दिन पूरे वैलेंटाइन वीक का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है, जब कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिताकर अपने प्यार का जश्न मनाते हैं। तो अगर आप 13 फरवरी 2024 की तैयारी कर रहे हैं, तो याद रखिए कि यह दिन सिर्फ एक किस का नहीं, बल्कि अपने रिश्ते को और गहरा करने का मौका है।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

मेधा चावला
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article