लाइफस्टाइल

Jaya Kishori Motivational Quotes: मन में उमंग और ऊर्जा भर देंगे जया किशोरी के मोटिवेशनल कोट्स, जीवन को मिलेगी दिशा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 15, 2023, 06:53 AM IST

Jaya Kishori Motivational Quotes in Hindi: जानी मानी कथा वाचक जया किशोरी का जीवन दर्शन अद्भुत है। जिंदगी को देखने का उनका नजरिया काफी अलग है। उनके प्रेरक विचार किसी भी व्यक्ति की जिंदगी को बदलकर रख सकते हैं।

Image

Jaya Kishori Motivational Quotes

Jaya Kishori Motivational Quotes in Hindi: जानी मानी कथा वाचक जया किशोरी को आज कौन नहीं जानता है। नानी बाई का मायरा और श्रीमद् भागवत की कथा का वे वाचन करती हैं। जया किशोरी का नाम इंडिया की फेमस कथावाचिका के रूप में जाना जाता है। जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में हुआ था और फिलहाल उनकी उम्र 27 साल है। इतनी कम उम्र में जया किशोरी का जीवन दर्शन अद्भुत है। जिंदगी को देखने का उनका नजरिया काफी अलग है। उनके प्रेरक विचार किसी भी व्यक्ति की जिंदगी को बदलकर रख सकते हैं।

Jaya Kishori Motivational Quotes, Jaya Kishori Ke Vichar

  • सच्ची जिज्ञासा हो तो हर प्रश्न का उत्तर मिल जाता है ।
  • समय अच्छा हो या बुरा, कुछ ना कुछ सीखा के जाएगा ।
  • बिना ज्ञान के प्रेम और बिना प्रेम के ज्ञान, दोनों शून्य है।
  • आज कल खुश दिखते सब है, होते कम है।

Jaya Kishori Life Lessons in Hindi

  • आज खुद को खुश रखना ही दुनिया का सबसे बड़ा संघर्ष बन गया है ।
  • शिक्षा वाणी से देने की बजाए , आचरण से दी जाये तो ज़्यादा प्रभावशाली होती है।
  • अच्छे लोगो को समझने के लिये, ख़ुद मैं भी अच्छाई होनी चाहिए।

Jaya Kishori Tips for Success

  • बोलने मे समय नहीं लगता पर उन शब्दों को निभाने ने मे जिंदगी लग जाती है|
  • लोगों की सुनोगे तो बिखर जाओगे, भगवन की सुनोगे तो संवर जाओगे।
  • दूसरों की बुराई की वजह से अपने अंदर की अच्छाई को मत ख़त्म करो।

Jaya Kishori Inspirational Quotes in Hindi

  • क्या हो गया अगर किसी और को आपके सपनो पर विश्वास नहीं है तो? आपको तो है ना? बस वही मायने रखता है।
  • अगर कोई आपका सम्मान इसीलिए कर रहा है क्योंकि वो आपसे डरता है, तो उसे सम्मान नहीं कहते ।
  • ये जीवन आपको कई मौक़े देता है सुधरने के लिए, फ़ैसला हमेशा आपका होता है।

बता दें कि जया किशोरी का नाम जया शर्मा है और उनके पिता का नाम राधे श्याम हरितवाल‌ (शिव शंकर शर्मा) है, उनकी माता का नाम गीता देवीजी हरितपाल है। जया किशोरी की एक छोटी बहन हैं जिनका नाम चेतना शर्मा है। इनका पूरा परिवार फिलहाल कोलकाता में रहता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article