लाइफस्टाइल

साड़ी संग फिर क्यों लहराया दुपट्टा, Janhvi Kapoor वापस लाईं पुराना ट्रेंड, शीयर साड़ी के साथ दिखाया फैशन गेम

Janhvi Kapoor ने Peddi ट्रेलर लॉन्च में ब्लू शीयर साड़ी के साथ फ्लोई दुपट्टा कैरी किया। इस लुक के साथ जान्हवी ने फिर से एक पुराना फैशन ट्रेंड जिंदा किया है। जानें क्यों वायरल है उनका ये देसी प्रिंसेस लुक।

Image

जान्हवी कपूर की ये ब्लू साड़ी क्यों चर्चा में है

Janhvi Kapoor Saree Look: हाल ही में एक्ट्रेस Janhvi Kapoor अपनी अपकमिंग फिल्म Peddi के ट्रेलर लॉन्च के लिए सामने आईं। इस मौके पर उन्होंने कुछ ऐसा लुक कैरी किया जिसने फैशन लवर्स का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

हल्के ब्लू शेड की शीयर साड़ी, मैचिंग फ्लोई दुपट्टा और सटल ग्लैम के साथ Janhvi का अंदाज ऐसा था जिसने लोगों को पुराने बॉलीवुड एलिगेंस और नए एज फैशन का परफेक्ट मिक्स याद दिला दिया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके इस स्टाइल को 'दुपट्टा ट्रेंड 2.0' तक कह रहे हैं।

आखिर क्या है साड़ी के साथ दुपट्टा ट्रेंड

पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल रेड कार्पेट्स पर स्कार्फ, केप और दुपट्टा जैसे फ्लोई ड्रेप्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। अब यही स्टाइल इंडियन फैशन में भी एंट्री ले चुका है। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां इसे ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ ज्यादा खूबसूरती से एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है।

साड़ी संग दुपट्टा पहने दिखीं जान्हवी

साड़ी संग दुपट्टा पहने दिखीं जान्हवी

Janhvi Kapoor ने भी अपनी साड़ी के साथ मैचिंग शीयर दुपट्टा स्टाइल किया, जिसने पूरे लुक में सॉफ्ट ड्रामा जोड़ दिया। यह दुपट्टा सिर्फ एक्सेसरी नहीं लग रहा था, बल्कि पूरे आउटफिट का सबसे स्टाइलिश हिस्सा बन गया।

Manish Malhotra की साड़ी में दिखा मॉडर्न रॉयल लुक

इस लुक को डिजाइन किया था फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने। Janhvi ने ब्लू शिफॉन साड़ी के साथ टेक्सचर्ड स्ट्रैपलेस ब्लाउज पहना था। साड़ी का फॉल और हल्का ट्रांसपेरेंट फैब्रिक उनके पूरे लुक को बेहद ड्रीमी बना रहा था।

जान्हवी ने शीयर साड़ी के साथ दुपट्टा कैरी किया

जान्हवी ने शीयर साड़ी के साथ दुपट्टा कैरी किया

दिलचस्प बात यह रही कि आउटफिट में ज्यादा हैवी वर्क या शिमर नहीं था, फिर भी पूरा लुक बेहद रिच और हाई-फैशन लग रहा था। इस साड़ी लुक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यही मिनिमल लुक का स्टेटमेंट फैशन आज की नई ट्रेंड लैंग्वेज है।

साड़ी के साथ दुपट्टा क्यों हो रहा इतना पॉपुलर

फैशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अब लोग ट्रेडिशनल आउटफिट्स में थोड़ा एक्स्ट्रा फ्लो और मूवमेंट पसंद कर रहे हैं। साड़ी के साथ दुपट्टा जोड़ने से लुक ज्यादा रॉयल, फेमिनिन और फोटो-फ्रेंडली नजर आता है। यही वजह है कि कई सेलेब्स अब इस स्टाइल को अपनाने लगे हैं।

हाल ही में Alia Bhatt भी इंटरनेशनल इवेंट में अपने गाउन के साथ दुपट्टा स्टाइल करती नजर आई थीं। वहीं ग्लोबल फैशन में भी स्कार्फ ड्रेपिंग का ट्रेंड लगातार दिखाई दे रहा है।

कम एक्सेसरीज और Dewy मेकअप के साथ जान्हवी दिखीं

कम एक्सेसरीज और Dewy मेकअप के साथ जान्हवी दिखीं

Janhvi का लुक क्यों हो रहा वायरल

इस पूरे लुक की खास बात थी कि पूरे लुक में कहीं भी कुछ लाउड या जबरदस्ती जोड़ा हुआ नहीं था। ना ज्यादा जूलरी, ना ओवर मेकअप और ना ही भारी स्टाइलिंग। स्लीक बन, ग्लोइंग मेकअप और फ्लोई दुपट्टे ने Janhvi को किसी देसी डिज्नी प्रिंसेस जैसी वाइब दी थी।

जान्हवी ने बालों का स्टाइल भी स्लीक रखा

जान्हवी ने बालों का स्टाइल भी स्लीक रखा

बेशक फैशन की भाषा में कहें तो Janhvi Kapoor ने यह साबित कर दिया कि कभी-कभी सिर्फ एक दुपट्टा भी पूरे लुक को ट्रेंड में बदल सकता है।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article