लाइफस्टाइल

गर्मियों में सुपरहिट हुआ ये कलर, लाल-हरा नहीं इस रंग के कपड़े हैं ट्रेंडी

समर 2026 में ये खास रंग फैशन की दुनिया में छाया हुआ है। इसका सॉफ्ट और एलिगेंट लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह रंग हर स्किन टोन पर फ्रेश और खूबसूरत लगता है।

Image

Summer Color 2026

लगातार बदलते फैशन वाली इस दुनिया में, फिर एक नया रंग ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि, हर साल गर्मियों में कोई न कोई नया रंग ट्रेंड करने लगता है। ऐसे में इन दिनों फैशन मार्केट में बटर येलो ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह रंग देखने में जितना सॉफ्ट और एलिगेंट लगता है, पहनने में उतना ही फ्रेश और आरामदायक महसूस होता है। यही वजह है कि समर 2026 में यह रंग सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। अगर आप फैशन ट्रेंड्स फॉलों करते हैं, तो इन गर्मियों में आपको भी जरूर ही ये वाला ट्रेंडी और सुपरहिट कलर जरूर चुनना चाहिए।

आखिर क्या है बटर येलो रंग?

बटर येलो एक लाइट, सॉफ्ट येलो रंग है। जो न ज्यादा चमकीला लगता है और न ही बहुत फीका। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट माना जा रहा है, जो सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक पसंद करते हैं। गर्मियों में यह रंग आंखों को भी सुकून देता है और हर स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है। इसकी खास बात यह है कि इसे कैजुअल से लेकर पार्टी लुक तक आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

मिनिमल फैशन को दे रहा नया ट्विस्ट

आजकल लोग ज्यादा हैवी और डार्क रंगों की जगह हल्के और सॉफ्ट शेड्स पसंद कर रहे हैं। ऐसे में बटर येलो मिनिमल फैशन को एक फ्रेश और क्लासी टच देता है। यह रंग चॉकलेट ब्राउन, बेबी पिंक, व्हाइट और पाउडर ब्लू जैसे रंगों के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।

Butter Yellow Color

Butter Yellow Color

मार्केट में सुपरहिट

बटर येलो का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यह है कि यह हर तरह के आउटफिट में आसानी से फिट हो जाता है। चाहे सिंपल कुर्ती हो, वेस्टर्न ड्रेस या ऑफिस वियर, यह रंग हर लुक को सॉफ्ट और एलिगेंट बना देता है। साथ ही इसमें एक पॉजिटिव और खुशमिजाज वाइब भी महसूस होती है।

सिर्फ ट्रेंड नहीं, लॉन्ग टाइम फैशन

फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि बटर येलो सिर्फ एक सीजनल ट्रेंड नहीं है। आने वाले समय में भी यह रंग फैशन वर्ल्ड में अपनी जगह बनाए रख सकता है। इसकी सादगी और क्लासी लुक इसे लंबे समय तक पसंदीदा बनाए रखेंगे। अगर आप इस गर्मी अपने लुक को फ्रेश और स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो बटर येलो रंग को अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करें। यह रंग सिंपल आउटफिट को भी बेहद खास बना सकता है।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article