लाइफस्टाइल

सिर से पांव तक सोने में सजी ईशा अंबानी, 30 साल पुराने कपड़ों में दिखाया गजब फैशन

ईशा अंबानी का ये गोल्डन पैंट सूट वाला लुक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। ईशा ने इस लुक के लिए करीब करीब 30 साल पुराना ड्रेस पहना है। देखें इस लुक से जुड़ी डिटेल्स यहां -

Image

Isha Ambani FW 1996 Chanel Haute Couture

फैशन के मामले में Isha Ambani का वाकई कोई जवाब नहीं है। अंबानी प्रिंसेस ईशा ने हाल ही में एक गोल्डन कलर का पैंट सूट पहना था। जिसके बाद से ही उनके लुक ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं। बिजनेसवुमन और फैशन आइकन ईशा अंबानी ने इस बार ऐसा आउटफिट पहना, जिसने लग्जरी फैशन लवर्स का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया। इस लुक की सबसे खास बात यह थी कि उनका यह आउटफइट कोई नया डिजाइन नहीं बल्कि लगभग 30 साल पुरानी Chanel Haute Couture Fall-Winter 1996 कलेक्शन का हिस्सा था, जिसे मशहूर डिजाइनर Karl Lagerfeld ने तैयार किया था।

ईशा का पूरा लुक गोल्डन रॉयल्टी से भरपूर दिखाई दिया। उन्होंने गोल्ड ‘Lesage’ क्विल्टेड पैंटसूट पहना था, जिस पर बेहद बारीक और भारी कढ़ाई की गई थी। उनकी आउटफिट में इस्तेमाल हुआ मेटैलिक ब्रॉन्ज-गोल्ड फैब्रिक रोशनी पड़ते ही बेहद शानदार चमक दे रहा था। इसके साथ लगे रंग-बिरंगे Gripoix ज्वेल्ड बटन पूरे लुक को और ज्यादा रिच बना रहे थे।

विंटेज फैशन को दिया मॉडर्न ट्विस्ट

ईशा अंबानी अक्सर ही अपने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट्स करती रहती हैं। और उनका ये वाला लेटेस्ट लुक यह साबित करता है कि, पुराना फैशन भी सही स्टाइलिंग के साथ बेहद ट्रेंडी लग सकता है। 1996 के इस विंटेज आउटफिट को उन्होंने बेहद कॉन्फिडेंस और एलिगेंस के साथ कैरी किया। आउटफिट की फिटिंग और स्ट्रक्चर उन्हें बेहद पावरफुल और ग्रेसफुल लुक दे रहे थे।

हीरों से लदे बेल्ट ने लूटी महफिल

गोल्डन कोट पैंट के साथ ईशा ने कमर खास Gripoix बेल्ट स्टाइल किया हुआ था। बेल्ट में जड़े मल्टीकलर स्टोन और गोल्ड डिटेलिंग ने इस मोनोक्रोम लुक में शानदार कॉन्ट्रास्ट जोड़ दिया।

लग्जरी बैग लगा क्लासी

ईशा ने अपने लुक को Chanel Cruise 2025/26 Mini Pouch के साथ पूरा किया। ब्लैक और गोल्ड टोन वाला यह मिनी बैग उनके गोल्डन आउटफिट के साथ बेहद क्लासी दिखाई दिया।

मेकअप था ऐसा

इतने हैवी आउटफिट के साथ ईशा ने मेकअप को सॉफ्ट और नेचुरल रखा। न्यूड मेकअप, हल्की ग्लॉसी लिप्स और खुले सॉफ्ट वेव्स वाले बाल उनके पूरे लुक को बैलेंस कर रहे थे। दिलचस्प बात ये है कि, ईशा का ये वाला वायरल आउटफिट करीब 15 साल पहले हॉलीवुड की लेडी गागा भी पहन चुकी हैं।
Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article