IRCTC के इस एयर टूर पैकेज में घूमें हिमाचल और पंजाब, जानें- किराया समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 20, 2022, 06:45 PM IST

IRCTC Air Tour Package For Himachal Pradesh And Punjab Ex Kolkata: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है, जहां आप चंडीगढ़, डलहौजी, धर्मशाला और अमृतसर घूम सकेंगे। इसी महीने की 25 दिसंबर से ये टूर पैकेज शुरू होगा।

IRCTC Air Tour Package For Himachal Pradesh And Punjab Ex Kolkata: साल 2022 को खत्म होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं और अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और पंजाब (Punjab) के लिए एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है। ये टूर पैकेज कोलकाता (Kolkata) से है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम MINI SWITZERLAND OF INDIA है।

irctc air tour package for himachal pradesh and punjab

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूमें हिमाचल और पंजाब।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है, जहां आप चंडीगढ़, डलहौजी, धर्मशाला और अमृतसर घूम सकेंगे। इसी महीने की 25 दिसंबर से ये टूर पैकेज शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। इस टूर पैकेज में आपको 7 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर मिलेंगे। टूर पैकेज में आप 2 दिन चंडीगढ़, 2 दिन डलहौजी, 2 दिन धर्मशाला और 1 दिन अमृतसर में रहेंगे।

End of Feed