IRCTC के इस एयर टूर पैकेज में करें गोवा में जमकर मस्ती, जानें- किराया समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 28, 2022, 12:04 PM IST

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR GOA: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम Amazing Goa Air package है और ये 3 रातऔर चार दिन का है। इस टूर पैकेज में आप जो डेस्टिनेशन कवर करेंगे, वह हैं साउथ गोवा और नॉर्थ गोवा। ट्रेवल मोड फ्लाइट का होगा।

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR GOA: हर भारतीय का सपना होता है कि वह अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार तो जरूर गोवा (Goa) घूमने जाएं। ऐसे में आईआरसीटीसी (IRCTC) इस सपने को पूरा करने जा रहा है। दरअसल आईआरसीटीसी ने गोवा के लिए एक सस्ता एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप गोवा घूमकर अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

IRCTC goa air tour package

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूमें गोवा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम Amazing Goa Air package है और ये 3 रातऔर चार दिन का है। इस टूर पैकेज में आप जो डेस्टिनेशन कवर करेंगे, वह हैं साउथ गोवा और नॉर्थ गोवा। ट्रेवल मोड फ्लाइट का होगा। ये टूर पैकेज यूपी की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। अगर बात हम मील प्लान की करें तो इसमें आपको सुबह का नाश्ता और रात का खाना मिलेगा।

End of Feed