पुराने जमाने के प्यार से कितना अलग है Gen Z का इश्क वाला लव, इम्तियाज अली ने किया डिकोड

इम्तियाज अली का कहना है कि आज की पीढ़ी अपनी पसंद-नापसंद, सीमाओं और उम्मीदों को खुलकर जाहिर करती है। वे किसी रिश्ते में केवल समाज या परिवार की अपेक्षाओं के कारण नहीं रहना चाहते।

फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने अपनी फिल्मों में हमेशा प्यार को रोमांस से आगे दिखाया है। उनके मुताबिक इश्क खुद को तलाशने का जरिया है। हाल ही में उन्होंने Gen Z यानी आज की युवा पीढ़ी के रिश्तों और प्यार को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं। उनका मानना है कि नई पीढ़ी पहले की तुलना में रिश्तों के बारे में कहीं ज्यादा ईमानदार है और अपनी भावनाओं को खुलकर स्वीकार करती है।

Imtiaz Ali on Love

इम्तियाज अली ने Gen Z के प्यार करने के तरीके की तारीफ की है

इम्तियाज अली के अनुसार, आज के युवा किसी के लुक्स, पर्सनैलिटी या लाइफस्टाइल से आकर्षित होकर रिश्ते की शुरुआत करते हैं। लेकिन समय के साथ उन्हें एहसास होता है कि सच्चा प्यार केवल बाहरी चीजों में नहीं, इंसान के भीतर छिपी भावनाओं, समझ और अपनापन में होता है। यही अनुभव उन्हें रिश्तों को गहराई से समझना सिखाता है।

End of Feed