लाइफस्टाइल

चाहिए आलिया भट्ट् जैसी निखरी त्वचा, तो फॉलो करें उनका यह सीक्रेट स्किन केयर रूटीन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 25, 2024, 02:07 PM IST

स्किन की देखभाल के लिए इन दिनों आइस ट्रीटमेंट काफी चलन में है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी स्किन की देखभाल के लिए रोजाना सुबह बर्फ के पानी से चेहरा धोती हैं। बर्फ के पानी से चेहरा धोने के कई फायदे हैं। ऐसे में जानिए बर्फ के पानी से चेहरा धोने के फायदे।

Image

Alia Bhatt skin care routine

ग्लोइंग और चमकदार त्वचा के पाने के लिए लड़कियां कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन दिनों एक स्किन केयर ट्रीटमेंट काफी ट्रेंड में है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इन दिनों स्किन की देखभाल के लिए बर्फ के पानी का इस्तेमाल करती हैं। अभी कुछ समय पहले एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपना ब्यूटी सीक्रेट फैंस के साथ शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने बताया था कि वो रोजाना सुबह बर्फ के पानी से चेहरा धोती हैं। बर्फ के पानी से चेहरा धोने से स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और साथ स्किन पर ग्लो आता है। ऐसे में आइए जानते हैं बर्फ के पानी से चेहरा धोने के क्या क्या फायदे हैं।

बर्फ के पानी से चेहरा धोने के फायदे - Benefits of wash your face with ice water

सूजन को करे कम

रोजाना बर्फ के पानी से चेहरा धोने से चेहरे पर आई सूजन को कम करने में मदद मिलता है। चेहरे के सूजन को कम करने के लिए रोजाना बर्फ के पानी से चेहरा धोएं।

स्किन होती है टाइट

चेहरे को बर्फ के पानी से धोने से स्किन टाइट होती है। चेहरे के खुले पोर्स बंद हो जाते हैं।

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन

बर्फ के पानी से चेहरा धोने से स्किन को पोषण मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे स्किन पर ग्लो भी आता है।

सन बर्न

बर्फ के पानी से चेहरा धोने से सन बर्न की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में सनबर्न के निशान को गायब करने के लिए बर्फ के पानी से चेहरा धोएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article