लाइफस्टाइल

घर पर ही ऐसे करें ऊनी कपड़ों को साफ, जानें वुलन कपड़ों को धोने का सही तरीका, ऐसी होगी सफाई कि हमेशा दिखेंगे नए जैसे

How to wash woolen clothes at home: ऊनी कपड़े नाजुक होते हैं, इसीलिए कपड़ों को धोते समय थोड़ी सी भी लापरवाही कपड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। हाथ से या वाशिंग मशीन से धोते समय भी कुछ सावधानियां बरत कर और सही तरीका अपनाकर ऊनी कपड़ों को अच्छी तरह से साफ किया जा सकता है साथ ही उनकी उम्र भी बढ़ाई जा सकती है। आइए ऊनी कपड़ों को धोने के सही तरीके को जानते हैं।

Image

How to wash woollen clothes at home tips and tricks in hindi

How to wash woolen clothes at home: सर्दियां आ चुकी हैं और ऊनी कपड़े भी निकाले जा चुके हैं और ये समय है ऊनी कपड़ों की सफाई का। कपड़े पहनने के बाद तो गंदे हो ही जाते हैं लेकिन ये रखे रखे भी गंदे हो सकते हैं। कई बार इनपर दाग लग जाते हैं या इनमें खराब गंध भी आ जाती है जिनसे छुटकारे के लिए धोना ही सबसे आसान तरीका होता है। ऊनी कपड़ों को धोना कोई आसान काम नहीं है, इसकी कोमलता और जल्दी खराब होने के खतरे के कारण ही लोग इन्हें अक्सर ड्राईवॉश कराना बेहतर समझते हैं लेकिन ये प्रॉसेस थोड़ा महंगा होता है। आज हम ऊनी कपड़ों को घर पर ही हाथ से और वाशिंग मशीन से धोने के सही तरीके के बारे में जानेंगे।

हाथ से कैसे करें सफाई: How to Hand Wash woollen clothes at home in Hindi

ऊनी कपड़ों की अच्छी और जल्दी सफाई हाथों से ही होती है। सफाई के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

• ऊनी कपड़ों को हमेशा उल्टा करके धोएं

• गरम पानी के बजाए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें

• किसी हल्के प्रभाव वाले डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करें

कपड़ों को धोने के 10 मिनट पहले उन्हें गुनगुने पानी में डिटर्जेंट घोलकर भिगो दें। जिसके बाद इसे ठंडे पानी में हल्के हाथों से धुल दें।

आम तौर पर ऊनी कपड़ों पर आसानी से दाग नहीं लगता है, लेकिन अगर दाग लग भी जाए तो इसे साफ करने के लिए हल्के डिटर्जेंट में भिगोने के बाद दाग वाले हिस्से को रगड़ कर धुल दें।

वाशिंग मशीन में कैसे करें धुलाई: How to wash woollen Clothes in Washing Machine at home in Hindi

हालांकि ऊनी कपड़े नाजुक होते हैं लेकिन इनकी सफाई वाशिंग मशीन में की जा सकती है। वाशिंग मशीन में ऊनी कपड़े को धोने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

• मशीन की वूल सेटिंग के साथ 40 डिग्री सेंटिग्रेड पर ही कपड़ों को धुलें

• किसी हल्के डिटर्जेंट या वूल डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें

• धुलने के बाद इन्हें बहार निकालकर ही सुखाएं

वाशिंग मशीन में आम तौर पर ऊनी कपड़ों को धोने के लिए एक सेटिंग होती है उसके साथ गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और धुले जाने के बाद बाहर निकाल कर धूप में सुखाने की कोशिश करें। हालांकि कुछ ऊनी कपड़ों को टम्बल ड्राई (मशीन में ही घुमाकर सुखाना) किया जा सकता है। इसके लिए कपड़ों पर लगे टैग को पढ़ें

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article