लाइफस्टाइल

हेयर प्रॉब्लम्स की होगी छुट्टी, बस इस तरह करें आंवला, रीठा और शिकाकाई हेयर मास्क का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 29, 2025, 10:44 AM IST

बालों के लिए आंवला, रीठा और शिकाकाई का उपयोग सदियों से किया जाता रहा है और ये बालों के स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप बालों पर आंवला, रीठा और शिकाकाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

Untitled design

धूप, धूल, मिट्टी का असर हमारी स्किन के साथ साथ बालों पर भी देखने को मिलता है। बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में बालों की देखभाल करना बेहद जरूरी है। बालों की देखभाल के लिए सदियों से आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाए जाते हैं। इन नुस्खों में दादी-नानी के जमाने से आंवला, रीठा और शिकाकाई का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आंवला, रीठा और शिकाकाई बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से हेयर फॉल,डैंड्रफ जैसी समस्याओं से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में चलिए यहां जानते हैं किस तरह करें आंवला, रीठा और शिकाकाई का इस्तेमाल।

Benefits of Amla Reetha Shikakai For Hair

बालों की ग्रोथ में मददगार

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला बालों की ग्रोथ में मददगार साबित होता है। वहीं शिकाकाई भी बालों को को बढ़ाने और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है। अगर आप बालों की ग्रोथ चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों को बनाए मजबूत

आंवले में जरूरी फैटी एसिड पाए जाते हैं जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं और हेयरफॉल की समस्या को कम करने में सहायक साबित होते हैं। इसके इस्तेमाल से दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

डैंड्रफ से छुटकारा

आंवले में में एंटी इंफ्लामेंट्री और एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ की समस्या को कम करने में सहायक है। वहीं रीठा के क्लींजिंग गुण स्कैल्प को साफ रखने और डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित होते हैं।

किस तरह करें आंवला, रीठा और शिकाकाई का इस्तेमाल

आंवला, रीठा और शिकाकाई को इस्तेमाल करने के लिए इन तीनों को बराबर मात्रा में लें। इसके बाद इन्हें रातभर भिगोकर छोड़ दें। अब अगली सुबह इसे पानी में उबाल लें। अच्छी तरह से पानी में उबालने के बाद इसे ठंडा कर लें। फिर इसे अच्छे से मैश कर लें और छान लें। अब बालों को धोने के लिए रेगुलर शैम्पू की तरह इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article