लाइफस्टाइल

वैलेंटाइन डे मैसेज का रिप्लाई क्या दें, बॉयफ्रेंड-पति ने किया है विश तो ऐसे कहें प्यार भरा थैंक यू

आज वैलेंटाइन्स डे है, रोमांटिक कपल्स बहुत ही प्यार से आज का दिन मना रहे हैं। ऐसे में आपको भी जरूर ही आपके पार्टनर ने खास वैलेंटाइन्स डे विश करते हुए कोई मैसेज किया होगा। अब उनके मैसेज का आप खास रिप्लाई करना चाहते हैं, तो ये वाले थैंक यू मैसेज भेज सकते हैं। देखें हैप्पी वैलेंटाइन डे का रिप्लाई क्या करें -

Image

वैलेंटाइन डे मैसेज का रिप्लाई क्या दें

Valentine's Day Message Ka Reply Kya Dein: आज रोमांटिक कपल्स बहुत ही प्यार-मोहब्बत के साथ वैलेंटाइन्स डे मना रहे हैं। वैलेंटाइन्स डे के इस दिन का इंतजार हर किसी को ही बेसब्री के साथ रहता है। आज के दिन पर सभी अपने लव्ड वन्स के लिए कुछ न कुछ स्पेशल करते हैं। कोई गिफ्ट देता है, कोई डेट पर जाता है तो कोई अपने दिल का हाल शब्दों में पिरोकर भेजता है। ऐसे में अगर आपको भी किसी ने उनके दिल का हाल शब्दों के माध्यम से भेजा है, तो उनके प्यार भरे हैप्पी वैलेंटाइन्स डे के मैसेज का रिप्लाई आप इस तरह से कर सकते हैं। देखें हैप्पी वैलेंटाइन डे का रिप्लाई क्या करें, थैंक यू मैसेज इन हिंदी।

How to reply for valentines day Message

1.

तेरे प्यार भरे शब्दों ने दिल छू लिया,

इस दिन को और भी खास बना दिया।

वैलेंटाइन डे की शुभकामनाओं के लिए,

दिल से शुक्रिया, तुम हमेशा मेरे साथ रहो।

2.

तेरे संदेश में जो मिठास थी,

वही मेरी सबसे बड़ी खुशी बन गई।

वैलेंटाइन डे पर याद करने के लिए,

दिल से धन्यवाद, तुम मेरी जिंदगी हो।

3.

तुम्हारी एक बात ने दिन संवार दिया,

तुम्हारे प्यार ने हर लम्हा निखार दिया।

वैलेंटाइन डे की शुभकामनाओं के लिए,

शुक्रिया जान, तुमने दिल जीत लिया।

हैप्पी वैलेंटाइन्स डे का जवाब क्या दें

4.

आपके शब्दों में जो एहसास था,

वही मेरे दिल की सबसे बड़ी बात था।

वैलेंटाइन डे पर इतना प्यार देने के लिए,

दिल से धन्यवाद, तुम मेरे खास हो।

5.

तुम्हारी बातों ने दिल छू लिया,

इस दिन को यादगार बना दिया।

हैप्पी वैलेंटाइन डे तुम्हें भी,

तुम्हारा प्यार ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है।

6.

तुम्हारा नाम लेते ही मुस्कान आ जाती है,

दिल की हर धड़कन गुनगुना जाती है।

हैप्पी वैलेंटाइन डे जान,

तुमसे ही मेरी हर खुशी जुड़ जाती है।

Valentine's Day Thank You Message

7.

तुम्हारी याद ने दिन सजा दिया,

प्यार का रंग और गहरा कर दिया।

हैप्पी वैलेंटाइन डे जान,

तुमने मेरा दिल जीत लिया।

8.

तुम्हारा एक मैसेज काफी था,

दिल को सुकून देने के लिए।

हैप्पी वैलेंटाइन डे तुम्हें भी,

हमेशा साथ रहने के लिए।

9.

तुम्हारी बातों में जो प्यार था,

वही मेरे चेहरे की मुस्कान बन गया।

हैप्पी वैलेंटाइन डे तुम्हें भी,

तुम मेरी हर खुशी की वजह हो।

10.

तुम्हारा मैसेज मेरे दिल तक पहुँचा,

प्यार का एहसास और गहरा हो गया।

हैप्पी वैलेंटाइन डे जान,

तुम्हारे बिना ये दिन अधूरा है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article