लाइफस्टाइल

Valentine's Day 2024: आंखों के नीचे पड़ गए हैं काले घेरे, वैलेंटाइन डे से पहले छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

खराब लाइफस्टाइल, कम नींद और स्ट्रेस की वजह से ज्यादातर लोगों के नीचे काले घेरे देखने को मिलते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Home Remedies For Dark Circle

How to remove Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स इन दिनों आम समस्या बन चुकी है। ना केवल महिलाएं बल्कि पुरुष भी इस समस्या से परेशान हैं। डार्क सर्कल्स होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन ज्यादातर स्ट्रेस, कम सोना, पानी कम पीना, हार्मोन्स में बदलाव, बेतरतीब लाइफस्टाइल, जेनेटिक समस्याओं की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हफ्ते भर में आंखों के नीचे के काले घेरे से छुटकारा पा सकते हैं।

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय - Effective Home Remedies For Dark Circle

टमाटर और नींबू का रस

टमाटर और नींबू के रस का इस्तेमाल कर आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं। टमाटर स्किन को कोमल बनाने में भी मददगार साबित होता है। इसके लिए एक चम्मच टमाटर के जूस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस मिक्सचर को आंखों के नीचे लगाएं। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें, फिर पानी से इसे धो लें। हफ्ते में 5-6 बार इसका इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिल सकता है।

आलू का रस

आलू के रस की मदद से भी आप आंखों के नीचे पड़े काले घेरे से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। फिर इस रस को रूई की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से हफ्ते भर में डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिल सकता है।

ग्रीन टी

इसके लिए ग्रीन टी को पहले गर्म कर लें। इसके बाद इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तो इस ग्रीन टी बैग को आंखों के नीचे रखें। ऐसा करने से डार्क सर्कल्स से जल्द छुटकारा मिल सकेगा।

गुलाब जल

गुलाब जल स्किन सेल्स को रिजनरेट करता है। इसके लिए गुलाब जल लें और उसे रूई की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

विटामिन ई ऑयल

इसके लिए विटामिन ई कैप्सूल लें और इससे जेल निकालकर आंखों के नीचे लगाएं और इससे मसाज करें। रात भर इस ऑयल को प्रभावित जगह पर लगा रहने दें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिलेगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article