How To Make Curd Instantly: गर्मियों का मौसम आते ही भारतीय घरों में दही की डिमांड बढ़ जाती है। दही ऐसे भी खाने में स्वादिष्ट लगता है और इससे तरह-तरह की डिशेज भी बनती हैं। लेकिन कोई भी रोज-रोज बाजार से दही नहीं खरीदना चाहता। ऐसे में लोग घर पर ही दही जमाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, घर पर बाजार जैसी दही जमाना इतना आसान भी नहीं है। वहीं, अगर आप एकदम जल्दी में हैं और आपको 2 से 4 घंटे में ही दही चाहिए, तबतो ये काम असंभव सा लगता है। लेकिन आपका ये काम हम संभव करके दिखा रहे हैं। यहां हम आपको एक ऐसी शानदार ट्रिक बता रहे हैं, जिससे महज 2 घंटे में आप मार्केट जैसी मलाईदार और गाढ़ी दही जमा लेंगे।
दही जमाने की सामग्री-
दूध- 1 लीटर
मिल्क पाउडर- 1 कप
जमावन- 1 कप

homemade curd recipe in hindi
दही जमाने की विधि-
बाजार जैसी गाढ़ी दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को गैस पर रखने से पहले इसमें मिल्क पाउडर मिलाएं। मिल्क पाउडर मिलाने से दूध गाढ़ा होगा और इससे दही भी मलाईदार जमेगा। अब आपको इस दूध को गर्म करना है। जब दूध गर्म हो जाए तो गैस को बंद करके दूध को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। आपको इस दूध को पूरी तरह से ठंडा नहीं करना है। जब ये हल्का गर्म ही हो तब इसमें अपनी उंगली डालकर तापमान चेक करें। अगर उंगली सहन हो पानी है मतलब ये सही तापमान है। अब आपको इसमें एक कप जमावन मिलाना है। जब मिश्रण में हल्का झाग बनने लगे तब दही को जमाने के लिए मिट्टी के बर्तन या किसी भी गहरे बर्तन में डाल दें। अब बर्तन को एल्यूमिनियम फॉइल से अच्छे से कवर कर दें।

how to make curd instantly
अगर आपके पास हॉट पॉट या कैसरॉल है दही के इस मिट्टी वाले बर्तन को उसमें रख दें। नहीं तो, एक प्रेशर कुकर को हल्का गर्म करें फिर गैस बंद कर उसमें एक मोटा कपड़ा रख दीजिए और फिर उसके ऊपर दही वाली हांडी रखकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। इस ट्रिक से मात्र 2 घंटे में ही आपका दही आइसक्रीम जैसी मलाईदार जम जाएगी। अब इसके बाद आपको इसे फ्रिज में 4 से 5 घंटे रख देना है, जिससे ये अच्छे से सेट हो जाएगी। अगर आप जल्दी में हैं तो इसे 2 घंटे में भी फ्रिज से निकालकर सर्व कर सकते हैं।
