लाइफस्टाइल

How To Make Rice Water For Face: चेहरा पर आएगा 440 वोल्ट वाला निखार, बस घर पर ही ऐसे बनाएं खास Rice Water

How To Make Rice Water For Face: सर्दियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए तो खास चावल का पानी यूज करना बहुत ही ज्यादा असरदार हो सकता है। राइस वॉटर बालों के साथ साथ आपके चेहरे के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। यहां देखें घर पर राइस वॉटर कैसे बनाएं, चावल का पानी, राइस वॉटर स्प्रे हिंदी।

Image

How To Make Rice Water For Face

How To Make Rice Water For Face: रुखी बेजान स्किन के लिए अगर आप भी घर बैठे बैठे कुछ करना चाहते हैं। तो इस सर्दियों वाले मौसम में खासतौर से ये कोरियन नुस्खे वाला पानी काम का हो सकता है। जिसे आप घर पर ही आसानी से तैयार कर चेहरे पर लगा सकते हैं तो ये बालों के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। बता दें कि खास राइस वॉटर वाला नुस्खा काफी ज्यादा वायरल रहा है, ये नेचुरली आपके चेहरे के लिए टोनर या फेस मास्क जैसे यूज हो सकता है। यहां देखें घर पर राइस वॉटर कैसे बनाएं, चावल का पानी, राइस वॉटर स्प्रे हिंदी।

Rice Water for Skin Homemade, घर पर राइस वॉटर कैसे बनाएं

घर पर बहुत ही शानदार चावल का पानी यानि की राइस वॉटर बनाना है तो आपको सबसे चावल लेना है और उसे या तो भिगो देना है, उबाल देना है या फिर फर्मेंट कर देना है। तीन तरह से आप घर पर आसानी से राइस वॉटर बना सकते हैं। देखें कैसे -

भिगोकर राइस वॉटर कैसे बनाएं

सबसे पहले थोड़े चावल लेकर उन्हें अच्छे से छान लें और फिर लगभग 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। और फिर बस अच्छे से भिगोएं हुए चावल को छानकर किसी स्प्रे वाली बोटल में भर लें।

उबालकर राइस वॉटर कैसे बनाएं

अच्छे से साफ किए हुए चावल छानकर आपको इस प्रोसेस में उन्हें उबालना है। आपको यहां चावल की मात्रा से चार गुना ज्यादा पानी डालना है। फिर इन्हें अच्छे से उबालकर ठंडा कर लीजिए और स्प्रे बोटल में भर लें।

फर्मेंटेड राइस वॉटर कैसे बनाएं

पहले चावल को भिगो लें और फिर उन्हें सामान्या रूम वाले तापमान पर करीब एक या दो दिनों के लिए छोड़ दें। जैसे ही चावल में से खट्टी स्मेल आने लगे उसे फ्रिज में रख दें और यूज करें।

आप इस राइस वॉटर वाले नुस्खें को चेहरे पर रूई की मदद से टोनर या फेस मास्क जैसे लगा सकते हैं। वहीं आप इसको फ्रिज में बर्फ जैसे जमाकर आइस क्यूब जैसे भी लगा सकते हैं। राइस वॉटर लगाने के लिए स्किन नेचुरली ग्लो करती है, वहीं स्कार्स कम होते हैं और साथ ही साथ इसको लगाने पर स्किन खतरनाक UV लाइट से दूर रहती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article