लाइफस्टाइल

Oats Cutlet Recipe: बच्चों से लेकर बच्चों के पापा तक को खूब पसंद आएंगे ये ओट्स के कटलेट, देखें शानदार रेसिपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 17, 2025, 11:12 PM IST

Oats Cutlet Recipe (ओट्स कटलेट रेसिपी इन हिंदी): नाश्ते या शाम के स्नैक्स में कुछ बहुत ही टेस्टी और हेल्दी सा बनाने का मन है, तो फिर ओट्स वाले कटलेट बनाना बेस्ट है। देखें ओट्स कटलेट की ईजी रेसिपी, ओट्स कटलेट कैसे बनाएं इन हिंदी।

Image

Oats Cutlet Recipe (Photo Credit - Istock)

Oats Cutlet Recipe (ओट्स कटलेट रेसिपी इन हिंदी): रोज रोज स्नैक्स या नाश्ते में कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी बनाएं के सवाल से आप भी अगर परेशान हैं? और अगर आप एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और जल्दी बनने वाले नाश्ते की रेसिपी तलाश रहे हैं। तो बच्चों से लेकर उनके मम्मी-पापा तक के लिए टेस्टी और हेल्दी ओट्स कटलेट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये रेसिपी न केवल आसान है, बल्कि प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यहां देखें ओट्स के कटलेट की सिंपल और शानदार रेसिपी, जिसे आप स्टेप बाय स्टेप फॉलों कर बढ़िया नाश्ता तैयार कर सकते हैं।

सामग्री

- 1 कप ओट्स

- 2 उबले आलू (मैश किए हुए)

- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)

- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

- 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

- 1/2 चम्मच जीरा पाउडर

- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर

- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर

- 1/2 चम्मच गरम मसाला

- स्वादानुसार नमक

- 2 चम्मच ताजा हरा धनिया (कटा हुआ)

- 1 चम्मच नींबू का रस

- तलने के लिए तेल

कटलेट बनाने की विधि

सबसे पहले ओट्स वाले कटलेट बनाने के लिए आपको एक पैन में तेल गर्म करना है और उसमें जीरा चटका लेना है। फिर उसमें प्यार, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट एड करके हल्का सा भून लें। फिर आपको इसमें ओट्स डालकर करीब 2-3 मिनट के लिए भून लेना है। फिर एक कटोरे में मैश किए आलू, भुने ओट्स, धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला समेत सारे मसाले और नींबू का रस एड कर दें। सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और गोल गोल बॉल्स बनाकर तल लें। आप इन्हें तलने के बजाय शैलो फ्राई भी कर सकते हैं या तवे पर सेंक सकते हैं। बस स्वादिष्ट ओट्स के कटलेट तैयार हैं और अब इन्हें गर्मागर्म केचप या चटनी के साथ सर्व करें।

End of Article