Pancake Recipe: जल्द ही क्रिसमस आना वाला है। बच्चों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है। खासतौर पर इस दिन मिलने वाले गिफ्ट्स और केक से बच्चे काफी ज्यादा खुश होते हैं। अगर आप चाहते हैं कि बच्चों के हेल्दी केक खिलाया जाए, तो घर पर तैयार होने वाला पैपकेक उनके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आज हम आपको घर पर गेहूं के आटे और केले से तैयार होने वाला पैनकेक की रेसिपी बताएंगे, जिससे आपके बच्चों को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। आइए जानते हैं क्रिसमस के खास मौके पर बच्चों को घर पर कैसे बनाकर खिलाएं पैनकेक?
बच्चों को घर पर बनाकर दें पैनकेक
आवश्यक सामग्री
गेहूं का आटा - 1/3 कप
केला - 1
मैदा -3/4 कप
दूध - 1 कप
नमक - ¼ छोटी चम्मच से आधा
चीनी पाउडर - 2 छोटे चम्मच
इलायची - 4 (दरदरी कुटी हुई)
घी - 4-5 टेबल स्पून
बेकिंग पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
पैनकेक बनाने की विधि
घर पर पैनकेक तैयार करना बहुत ही आसान है। पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा का बर्तन लें। इसमें गेहूं का आटा, नमक, चीनी, बेकिंग सोडा और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
इसके बाद केके लो छिलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर चम्मच की मदद से अच्छे से मैश कर लें। आप चाहें तो इसमें दूध डालकर भी मैश कर सकते हैं।
इसके बाद इसमें मैदा और आटे का मिश्रण डालकर इसे फिर से अच्छी तरह से मिक्स करें। घोर को इस तरह मिक्स करें कि इसमें गुठलियां पूरी तरह से समाप्त हो जाए। इसके बाद तैयार बैटर में आप घी डालें और फिर से मिक्स करें। इसके बाद बैटक को करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
अब एक नॉन स्टिक तवा गैस स्टोव पर चढ़ाकर गर्म लें। इसके बाद तवे पर थोड़ा सा घी डालें।
फिर बैटर को डालकर इसे फैलाएं, बैटर तवे पर डालने के बाद गैस की आंच को धीमा कर दें। ध्यान रखें कि बैटर थोड़ा मोटा होना चाहिए। इसके बाद पैनकेक के चारों ओर घी डालकर इसे पकाएं। धीमी आंच पर केक को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। केक को दोनों ओर अच्छे से पकाकर इसे प्लेट में रखें। इसी तरह आप बचे बैटर से 10 से 15 पैनकेक चैयार करें।
पैनकेक बनने के बाद आप अपने बच्चों को इसे शहद, बटर और जैम के साथ सर्व करें। इसके आलाव आप बच्चों को 1 गिलास दूध के साथ भी पैनकेक दे सकते हैं।
कुछ जरूरी सुझाव
पैनकेक को हमेशा नॉनस्टिक तवे पर ही बनाएं। इससे आसानी से पैनकेक तैयार हो जाता है। वहीं, मैदा और आटा हमेशा बराबर मात्रा में ही मिक्स करें। हमेशा अच्छे से पका हुआ केलों से ही पैनकेक तैयार करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
