How to Make Face Scrub at Home (घर पर स्क्रब कैसे करें): चेहरे पर जमी बेजान और रूखी डेड स्किन व काले धब्बों को हटाने के लिए आप भी फेस स्क्रब करते ही होंगे। हालांकि बाजार में मिल रहे महंगे फेस स्क्रब कम असरदार और केमिकल युक्त हो सकते हैं। ऐसे में अगर गर्मियों में चेहरा एकदम खिला खिला रखना है तो, आप घर पर ही ऐसे बढ़िया से फेस स्क्रब तैयार कर सकते हैं। यहां देखें घर पर फेस स्क्रब कैसे बनाएं, जिसको लगाते ही आपके चेहरे पर नेचुरल निखार आ जाएगा और स्किन एकदम हेल्दी रहेगी।
Best Homemade Face Scrub
कॉफी वाला फेस स्क्रब
चेहरे के लिए कॉफी बहुत अच्छी मानी जाती है, अगर आप गर्मियों में रूखी, बेजान और टैन वाली त्वचा से परेशान हैं, जो जरूर ही कॉफी वाला फेस स्क्रब बनाएं। आप डेढ़ चम्मच कॉफी पाउडर में शहद घोलकर उसका पेस्ट बना लें और चेहरे पर अच्छे से स्क्रब कर लें।
ओट्स वाला फेस स्क्रब
ओट्स से भी आप घर पर बढ़िया सा फेस स्क्रब बनाकर यूज कर सकते हैं। सेंसिटिव त्वचा के लिए ओटमील फेस स्क्रब सबसे अच्छा हो सकता है। ऐसा फेस स्क्रब बनाने के लिए आपको ओटमील को अच्छे से मिक्सर में बारीक पीस लेना है, और फिर उसमें दही या शहद नींबू डालकर अच्छा सा गाढ़ा पेस्ट बना लेना है। इस पेस्ट को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और अच्छे से स्क्रब करने के बाद करीब 5 मिनट में धो लें।
शक्कर वाला फेस स्क्रब
चीनी वाला फेस स्क्रब बनाने के लिए आपको एक चम्मच शक्कर में नारियल का तेल, नींबू का रस अच्छे से मिलाकर घोल लेना होगा। और हल्के हाथों को इस स्क्रब को चेहरे पर लगा लें, ध्यान रखें कि इस फेस स्क्रब को आपको ज्यादा देर नहीं घिसना है।
टमाटर वाला फेस स्क्रब
टमाटर स्किन के लिए अच्छा माना जाता है, नेचुरल निखार के लिए आपको टमाटर या टमाटर वाला स्क्रब चेहरे पर लगाना ही चाहिए। आप टमाटर के टुकड़ों को चीनी के साथ मिलाकर स्किन पर थोड़ी देर के लिए मसल सकते हैं।
