DIY Homemade Body Lotion (घर पर बॉडी लोशन कैसे बनाएं): गर्मियों के मौसम में त्वचा का हाल काफी ज्यादा बेहाल हो जाता है। ऐसे में वैसे तो त्वचा की देखभाल के लिए बाजार में कई तरह के लोशन उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन गर्मियों में अपनी स्किन को प्राकृतिक तरीके से पोषण देना चाहते हैं, तो घर पर ही आसानी से लोशन बना सकते हैं। बता दें कि, ये वाला लोशन आप मात्र 15 से 20 मिनट के अंदर ही बनाकर तैयार कर सकते हैं। जो आपकी स्किन के लिए न केवल सुरक्षित है, बल्कि बहुत ही ज्यादा किफायती भी है। देखें घर पर बॉडी लोशन कैसे बनाते हैं, गर्मियों के लिए क्रीम बनाने की विधि।
How to Make DIY Body Lotion At Home in Hindi
सामग्री:
½ कप नारियल तेल
¼ कप शिया बटर या कोकोआ बटर
2 बड़े चम्मच बादाम तेल या जोजोबा तेल
1 चम्मच विटामिन ई तेल (वैकल्पिक)
5-10 बूंद एसेंशियल ऑयल (लैवेंडर, गुलाब या चंदन)
बनाने की विधि:
सबसे पहले आपको एक बाउल में नारियल तेल और शिया बटर को डबल बॉयलर वाली तकनीक फॉलो कर अच्छे से पिघला लेना है। फिर आपको इसमें बादाम तेल और विटामिन ई ऑयल मिला लेना है। और जब ये वाला मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसको 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। और जब ये मिश्रण थोड़ा जम जाए, तो इसे मिक्सर में फेंटकर फ्लफी क्रीम जैसा बना लें। आखिरी में आपको अपनी पसंद के फ्लेवर वाला कोई भी एसेंशियल ऑयल लेकर उसकी कुछ बूंदें मिलाकर एयरटाइट जार में स्टोर कर देना है। और बस आपका बॉडी लोशन क्रीम बनकर तैयार है।
इस DIY लोशन को बनाने में केवल 15-20 मिनट लगते हैं और यह महीनों तक चल सकता है। अगर आप भी प्राकृतिक स्किनकेयर अपनाना चाहते हैं, तो आज ही इसे ट्राई करें।
