How to identify snake holes(बगीचे में सांप का बिल कैसे ढूंढ़े): गर्मियों के मौसम में सांपों की समस्या बहुत आम है। ऐसे में जरूरी है ये जानना कि सांपों से सुरक्षित कैसे रहें। इसके लिए हमें ये देखना पड़ेगा कि कहीं घर के आसपास सांप का बिल तो नहीं है। अगर सांप का बिल दिखे तो तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाएं। लेकिन इन सबके ले सबसे पहले हमें ये पता होना चाहिए कि सांप का बिल कैसा होता है। सांप के बिल की पहचान कैसे करें।
क्या सांप बिल बनाता है?
आम धारणा है कि सांप अपना बिल खुद बनाते हैं, लेकिन सच यह नहीं है। ज्यादातर सांप अपना बिल नहीं बनाते। वे आमतौर पर चूहे या बिल में रहने वाले दूसरे छोटे जानवरों के बिलों में रहते हैं।
Read Also: कौन सी गंध सांपों के लिए जहर समान होती है
सांप कहा छिपते हैं
सांप को ऐसी जगहें पसंद होती हैं जो ठंडी, अंधेरी और सुरक्षित हों। खेत, बगीचे, पत्थरों के नीचे, लकड़ियों के ढेर या दीवारों की दरारें उनके छिपने की पसंदीदा जगह होती हैं। गर्मी और बारिश के मौसम में सांप अकसर जमीन के नीचे बने बिलों में आराम करते हैं ताकि खुद को गर्मी और खतरे से बचा सकें।
सांप का बिल कैसा होता है?
सांप का बिल आमतौर पर गोल या थोड़ा अंडाकार आकार का दिखाई देता है। इसका मुंह साफ और चिकना हो सकता है क्योंकि सांप बार-बार अंदर-बाहर आता है। बिल के आसपास मिट्टी ज्यादा बिखरी हुई नहीं होती, क्योंकि सांप खुद खुदाई नहीं करता। ऐसे बिल पेड़ों की जड़, पत्थरों, झाड़ियों या घर के कोनों के पास मिलते हैं। बारिश के समय इनमें नमी अधिक रहती है और आसपास सन्नाटा दिखाई देता है।
घर के बगीचे में सांप के बिल कैसे ढूंढें
अगर घर के बगीचे में सांप होने का शक हो तो सबसे पहले घास, झाड़ियों और पत्थरों के आसपास ध्यान से देखें। जमीन में बने गोल छेद, बार-बार बनी सरकने की लकीरें या केंचुल मिलने पर सतर्क हो जाना चाहिए। बिल के पास अकसर चूहों की गतिविधि भी दिखाई देती है, क्योंकि सांप वहीं रहना पसंद करते हैं जहां भोजन आसानी से मिले।
सांप और चूहे के बिल के बीच अंतर कैसे करें?
सांप और चूहे के बिल देखने में एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन कुछ संकेतों से फर्क समझा जा सकता है। चूहे के बिल के आसपास ताजी खुदी मिट्टी, छोटे पैरों के निशान और खाने के टुकड़े मिलते हैं, क्योंकि चूहे लगातार खुदाई करते रहते हैं। वहीं सांप के बिल के आसपास मिट्टी कम फैली होती है और अंदर जाने का रास्ता ज्यादा साफ दिखाई देता है।
चूहे के बिल से हल्की बदबू भी आ सकती है, जबकि सांप के बिल के पास कई बार केंचुल या सरकने के निशान मिल जाते हैं। अगर बिल के आसपास बार-बार लंबी लहरदार लकीरें दिखें तो यह सांप की मौजूदगी का संकेत हो सकता है।
