लाइफस्टाइल

Cleaning Tips: कुर्सी पर लगे काले दाग अब 1 रुपये में होंगे साफ, बस फॉलो करें ये आसान टिप्स

Cleaning Tips: घर में रखी सफेद कुर्सियां वक्त के साथ गंदी हो जाती हैं। ऐसे में मेहमानों के सामने आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। तो आज हम आपको महज 1 रुपये में घर में रखी प्लास्टिक की सफेद कुर्सियों को चमकाने के 2 आसान तरीके बताने वाले हैं।

Image

chair cleaning tips

Cleaning Tips: घर में मौजूद सफेद चीजें सुंदर तो लगती है, लेकिन बहुत जल्दी गंदी भी हो जाती हैं। अब आप सफेद कुर्सियों को ही देख लिजिए। कुर्सी का सफेद रंग लोग पसंद करते हैं, पर कुछ ही दिनों के अंदर कुर्सी सफेद से काली होने लग जाती है। ऐसा होने पर आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे सिर्फ 1 रुपये में गंदी कुर्सी को साफ कर सकते हैं।

1 रुपये में कैसे साफ होगी कुर्सी?

घर में मौजूद प्लास्टिक की कुर्सी को साफ करने के लिए आपको चाहिए सिर्फ 1 रुपये में मिलने वाला शैंपू का पाउच। इस शैंपू से शानदार क्लीनर तैयार हो जाता है, जिससे आपकी कुर्सी चमक जाएगी।

कुर्सी से गंदे दाग कैसे हटाए?

1) कुर्सी पर लगे गंदे दागों को साफ करने के लिए आपको सबसे पहले 1 बाउल पानी लेकर उसे गुनगुना करना है।

2) अब इस पानी में शैंपू डाल दें और अच्छे से मिला दें। जब पानी में झाग को जाए तो 1 चम्मच बेकिंड सोडा डाल दें।

3) इसके बाद आपको इस घोल में स्क्रब डालना है और फिर उससे कुर्सी को साफ करना है।

4) जहां निशान लगे हो, वहां अच्छे से रब करें। ऐसा करने से आपकी कुर्सी पर लगे गंदे दाग आसानी से साफ हो जाएंगे।

सिरका की मदद से करें सफाई-

सिरका और शैंपू को मिलाकर भी कुर्सी पर लगे गंदे दाग बड़ी आसानी से साफ को जाते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले पानी में शैंपू और फिर 3-4 चम्मच सिरका मिलाना है। इसके बाद इस घोल से कुर्सी को साफ करें और कुछ देर के बाद घोल को पानी से धो दें। इस ट्रिक से कुर्सी बिल्कुल नयी लगने लग जाती है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article