How to use Pumice Stone: सूखे और फटे हुये पैरों की समस्या को प्यूमिक स्टोन आसानी से दूर कर सकता है। यह पैरों की डेड स्किन को आसानी से निकाल देता है जिससे कालापन और एड़ियों का फटना जैसी कई समस्या दूर होती हैं। हालांकि इसे आपको बहुत जोर से नहीं रगड़ना है क्योंकि इससे त्वचा के छिलने का खतरा भी रहता है। यहां जानें प्यूमिक स्टोन को कैसे यूज कर सकते हैं और क्या है इसका सही तरीका।
प्यूमिक स्टोन को कैसे यूज करें
- एक टब या बाल्टी में गुनगुने पानी लें और इसमें एक से दो चम्मच माइल्ड शैम्पू मिलाएं। इसमें कोई तेल भी साथ मिला सकते हैं।
- इस पानी में पैरों को 10-15 मिनट तक डुबो कर रखें।
- इसी पानी में कुछ देर के लिए प्यूमिक स्टोन भिगो दें।
- थोड़ी देर बादपैर बाहर निकालें और गीले प्यूमिक स्टोन से हलके हाथ से गोल घुमाते हुए 3-5 मिनट तक रगड़ें। पैरों से रुखी त्वचा अलग होने लगेगी।
- इसके बाद आप पैरों को साफ पानी से धोएं और टॉवल से पोंछ दें।
- फिर पैरों पर फुटकेयर क्रीम लगाएं। इससे आपके पैरों को आराम मिलेगा और पैरों की नमी भी बनी रहेगी।
नोट करें कि इस प्रक्रिया को आपको हफ्ते में एक बार ही करना है। इससे ज्यादा करने पर या जोर से रगड़ने पर त्वचा छिल भी सकती है।
