लाइफस्टाइल

स्किन के लिए कितना फायदेमंद है नारियल तेल, यहां जानें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 24, 2024, 03:06 PM IST

नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन प्रॉब्लम्स दूर होते हैं। लेकिन क्या नारियल क्या नारियल तेल का स्किन पर इस्तेमाल करना सही है या नहीं, ये सवाल कई लोगों के मन में रहता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि नारियल तेल स्किन के लिए कितना फायदेमंद है।

Image

coconut oil for skin

नारियल तेल का इस्तेमाल बालों की देखभाल के साथ साथ स्किन केयर के लिए भी किया जाता है। इसमें विटामिन ई (Vitamin E), फैटी एसिड (Fatty Acid) और एंटीबैक्टीरियल (Anti Bacterial) गुण पाए जाते हैं जो स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक साबित होते हैं। नियमित रूप से नारियल तेल का इस्तेमाल करने से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। चेहरे पर नारियल तेल लगाने के कई फायदे होते हैं। ऐसे में आज यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चेहरे पर नारियल तेल लगाने के क्या क्या फायदे हैं।

नारियल तेल लगाना सही होता है या नहीं?

पोषक तत्वों से भरपूर नारियल तेल स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। इसका इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को हाइड्रेट रख सकते हैं। साथ ही ड्राइनेस की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे

डार्क स्पॉट्स करे दूर

स्किन की सही देखभाल ना करने की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें दूर करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना रात को नारियल तेल से चेहरे की मालिश करने से दाग-धब्बे दूर होते हैं।

सॉफ्ट स्किन

धूल, मिट्टी और पॉल्यूशन के कारण त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है। ऐसे में नारियल तेल का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन सॉफ्ट और मखमली हो सकती है।

ग्लोइंग स्किन

स्किन को ग्लोइंग बनाने में नारियल तेल काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से हफ्ते भर में आपको रिजल्ट देखने को मिलेगा।

एंटी-एजिंग

नारियल तेल एंटी-एजिंग गुण को कम करने में सहायक है। इसके इस्तेमाल से चेहरे से झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article