लाइफस्टाइल

Homemade Exfoliating Scrub: घर पर बनाएं ये 3 तरह के स्क्रब, दूर होगी चेहरे की चिपचिपाहट और गंदगी

Homemade Exfoliating Scrub: चेहरे और शरीर की गंदगी साफ करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। खासतौर से इसके लिए स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है। स्क्रब करने से स्किन एक्सफोलिएट होती है। यहां से आप 3 तरह के एक्सफोलिएटिंग स्क्रब के बारे में जान सकते हैं। इन्हें आप घर पर बनाकर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

how to make exfoliating scrub at home

Homemade Exfoliating Scrub: गर्मियों में चेहरे और शरीर पर चिपचिपाहट आ जाती है। धूप और धूल के कारण स्किन गंदी दिखने लगती है। ऐसे में आपको अपनी स्किन स्क्रब करने की जरूरत पड़ती है। स्क्रब करने से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ती है और पोर्स भी डीप क्लिन होते हैं। वैसे तो बाजार में भी कई तरह के स्क्रब मिलते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इन्हें घर पर ही बना सकते हैं। घर पर बने स्क्रब नैचुरल होते हैं और इनमें कैमिकल बिल्कुल भी नहीं होता है। यहां पर हम आपको घर पर ही 3 तरह के स्क्रब बनाने की विधि बता रहे हैं।

3 Types Of Exfoliating Scrub At Home-

1.चीनी और शहद स्क्रब

सामग्री-

- 1 बड़ा चम्मच चीनी

- 1 बड़ा चम्मच शहद

- 1 चम्मच नारियल तेल

कैसे बनाएं-

चीनी और शहद का स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले चीनी, शहद और नारियल तेल को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें और 5-7 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह स्क्रब त्वचा को नमी देता है और डेड स्किन हटाने में मदद करता है।

2.कॉफी और दही स्क्रब

सामग्री-

- 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर

- 1 बड़ा चम्मच दही

कैसे बनाएं-

कॉफी और दही को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट तक मसाज करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह स्क्रब त्वचा को टाइट करता है और नेचुरल ग्लो देता है।

3.ओट्स और दूध स्क्रब

सामग्री-

- 1 बड़ा चम्मच ओट्स

- 2 बड़े चम्मच दूध

कैसे बनाएं-

ओट्स और दूध से स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को पीसकर उसमें दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। यह स्क्रब त्वचा को मुलायम बनाता है और जलन या लालिमा से राहत देता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article