लाइफस्टाइल

Home Remedies For Dark Circles: डार्क सर्कल्स से मिलेगा कुछ ही दिनों में छुटकारा, बस अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 26, 2024, 08:09 AM IST

Home Remedies For Dark Circles: डार्क सर्कल्स की समस्या इन दिनों कई लोग परेशान है। इसकी असल वजह स्ट्रेस, कम सोना, पानी कम पीना, हार्मोन्स में बदलाव, खराब लाइफस्टाइल, जेनेटिक समस्या है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Home Remedies For Dark Circles

Home Remedies For Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरे यानीडार्क सर्कल्स एक बड़ी समस्या है। इससे ना सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी परेशान रहते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे होने के वैसे तो कई कारण होते हैं लेकिन जो कॉमन रीजन है वो है स्ट्रेस, कम सोना, पानी कम पीना, हार्मोन्स में बदलाव, खराब लाइफस्टाइल, जेनेटिक समस्या। आंखों के नीचे के काले घेरे को कम करने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपायों से भी आसानी से डॉर्क सर्कल्स को हटाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies For Dark Circles in Hindi

टमाटर और नींबू

टमाटर स्किन को कोमल बनाने के साथ साथ डार्क सर्कल्स को भी कम करता है। इसके लिए एक चम्मच टमाटर का जूस लें। फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं और इस मिक्सचर को आंखों के नीचे लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर धो लें।

आलू का रस

आलू का रस आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक है। इसके लिए आलू को कद्दूकस कर लें और फिर आलू का रस निकालकर रूई की मदद से इसे आंखों के नीचे लगाएं।

टी बैग

डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए आप टी बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए टी बैग को पानी में गर्म कर लें। फिर इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे डार्क सर्कल्स वाले एरिया पर रखें।

बादाम का तेल

बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है। इसके लिए थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर डार्क सर्कल्स पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे काफी जल्दी फर्क दिखेगा।

ठंडा दूध

ठंडा दूध डार्क सर्कल्स कम करने के साथ साथ आंखों के लिए भी बेहतर साबित होता है। इसके लिए एक कटोरी में ठंडा दूध लें और रूई की मदद से इसे आंखों के नीचे लगाएं। ध्यान रहे कि डार्क सर्कल वाला पूरा एरिया ढका हो। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर साफ कर लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article