लैपटॉप पर घंटों काम करने और नींद की कमी और स्ट्रेस की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं, जो ना केवल चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ती है बल्कि शर्मिंदगी का भी कारण बन जाते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे को कम करने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हांलाकि बाजार में मिलने वाले ये प्रोडक्ट्स स्किन को खराब कर देते हैं क्योंकि इनमें केमिकल होता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को दूर कर सकते हैं।
आंखों के काले घेरे को कम करने के घरेलू नुस्खे - Home remedies to remove dark circles
आलू का रस
आंखों के काले घेरे को कम करने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में आलू का रस लें। फिर इसमें कॉफी पाउडर और गुलाब जल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स कर कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। 15 मिनट तक इस पेस्ट को लगा रहने दें और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।
ग्रीन टी बैग
आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को कम करने के लिए आप ग्रीन टी बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए टी बैग को पानी में भिगोकर फ्रिज में रख दें। फिर इस टी बैग को आंखों के नीचे रखें। इससे आंखों की मसल्स को आराम मिलेगा और काले घेरे कम होंगे।
ठंडा दूध
काले घेरे को कम करने के लिए आप ठंडे दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध में मौजूद तत्व होते हैं, आंखों से जुड़ी समस्याओं में असरदार होता है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो काले घेरे कम करने और थकान दूर करने में सहायक है।
