How to get rid of Silver fish: घर में किताबों, पुराने कपड़ों या अलमारी के कोनों में दिखने वाले छोटे-छोटे चांदी जैसे कीड़ों को सिल्वर फिश कहा जाता है। ये देखने में भले ही मामूली लगें, लेकिन ये धीरे-धीरे चीजों को बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं। नमी और अंधेरे वाली जगहों में पनपने वाले ये कीड़े कागज, गोंद, कपड़े और यहां तक कि खाने-पीने की चीजों को भी खराब कर देते हैं। अच्छी बात यह है कि इन्हें भगाने के लिए महंगे कुछ आसान देसी जुगाड़ों मौजूद हैं:
बरसातों में बढ़ जाता है सिल्वर फिश का खतरा
तेजपत्ता और लौंग
सिल्वर फिश तेज गंध को बिल्कुल पसंद नहीं करते। अलमारी, किताबों की रैक या रसोई के कोनों में तेजपत्ते और लौंग रख दें। इनकी खुशबू से कीड़े धीरे-धीरे उस जगह से दूर होने लगते हैं। हर दो-तीन हफ्ते में इन्हें बदलते रहें।
दालचीनी का पाउडर
दालचीनी की खुशबू इंसानों को भले अच्छी लगे, लेकिन सिल्वर फिश इससे दूर भागते हैं। जहां ये कीड़े दिखाई देते हों, वहां थोड़ा सा दालचीनी पाउडर छिड़क दें। इससे उनका आना कम हो सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बेकार समझ कर ना फेकें चाय पत्ती
नीम के पत्तों का देसी उपाय
नीम को प्राकृतिक कीटनाशक माना जाता है। सूखे नीम के पत्तों को कपड़ों और किताबों के बीच रखने से सिल्वर फिश पनप नहीं पाते। नीम का तेल पानी में मिलाकर स्प्रे करने से भी फायदा मिलता है।
बेकिंग सोडा और चीनी
एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा चीनी मिलाकर उन जगहों पर रख दें, जहां सिल्वर फिश दिखाई देते हैं। चीनी उन्हें आकर्षित करती है और बेकिंग सोडा उनके लिए नुकसानदायक साबित होता है। हालांकि, इस मिश्रण को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।
इन बातों का रखें ध्यान
सिल्वर फिश को सबसे ज्यादा नमी पसंद होती है। इसलिए बाथरूम, रसोई और स्टोर रूम को सूखा रखने की कोशिश करें। अगर घर में ज्यादा सीलन रहती है तो खिड़कियां खोलकर हवा आने दें या एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें।
पुराने अखबार, बेकार कार्डबोर्ड और लंबे समय से रखे सामान की समय-समय पर सफाई करते रहें। जितनी कम धूल और नमी होगी, सिल्वर फिश के पनपने की संभावना भी उतनी ही कम होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मानसून से पहले जरूर लगा लें ये सब्जियां
अगर आपके घर में भी सिल्वर फिश ने डेरा जमा लिया है, तो इन आसान देसी उपायों को आजमाकर देखें। थोड़ी सी सावधानी और नियमित सफाई से इन जिद्दी कीड़ों का नामोनिशान मिटाया जा सकता है।
