Holi 2024 Shayari, Jokes, Quotes: होली का त्योहार हम हिंदुस्तानियों के लिए खुशियों और उत्साह का प्रतीक है। रंगों का यह महोत्सव हर साल फाल्गुन मास के पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 25 मार्च यानी आज मनाया जा रहा है। 24 मार्च को होलिका दहन मनाया गया। होली की खासियत ये है कि यह त्योहार विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक, और सामाजिक परंपराओं का पालन करते लोगों को एक-दूसरे के साथ नजदीक लाता है।
शायरी का जादू हर त्योहार को और भी खास बना देता है। Holi 2024 Shayari: होली के त्योहार को और भी ज्यादा रंगीन बनाने के लिए आप इन शायरी, संदेशों और चुटकुलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
होली की शायरी ( Holi Shayari in Hindi)
1. आज मुबारक, कल मुबारक,
होली का हर पल मुबारक
रंग बिरंगी होली में
हमारा भी एक रंग मुबारक।
2. फागुन की मस्ती लायी है ये होली,
भीगा है हर लहंगा हर चोली।
डूबे है सभी मस्ती में आज,
घूम रही है मस्तानों की टोली।
आप सभी को हैप्पी होली
3. तमन्नाओं से भरी हो ज़िन्दगी,
ख्वाइशों से भरा हो हर पल
दामन भी छोटा लगे इतनी खुशियां दें,
आपको आनेवाला हर पल।
4. भूल जाओ गीले शिकवे डुबो मस्ती में,
आज हर जुबान यही गीत है बोली।
रंग ले खुद को इन खूबसूरत रंगों में,
आ गयी है फिर तुम्हे भिगोने ये होली।
होली पर दो लाइन ( Holi Par 2 Shandar Lines In Hindi )
1. कदम-कदम पर खुशियां रहें, गम से कभी ना हो सामना
जिंदगी में खुशियां नसीब हों, मेरी तरफ से होली की शुभकामना।
2. पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार, अपनों का प्यार,
यही है यारों होली का त्यौहार।
3. होली के रंग मुझे रंग नहीं पाएंगे,
तेरा रंग उतरे तो कोई और रंग चढ़े।
4. जब फागुन रंग झमकते हों तब देख बहारें होली की
और दफ़ के शोर खड़कते हों तब देख बहारें होली की।
5. दूरियां दिल की मिटें, हर कहीं अनुराग हो।
न द्वेष हो, न राग हो, ऐसा यहां पर फाग हो।
होली के जोक्स ( Holi 2024 Jokes)
1. पप्पू- यार होली आ गई है।
गप्पू-हां यार सही बोला
पप्पू- होली पर एक आवश्यक सूचना है
गप्पू- क्या?
पप्पू- Holi में इतने भी पुराने कपड़े मत पहन लेना..
कि जिससे कोई तुम्हें रोटी हाथ में थमा कर चला जाए।
2. एक भयानक सत्य...
सच्चा दोस्त कभी गद्दारी नहीं करता,
लेकिन होली के दिन अपना असली रूप दिखा ही जाता है।
इसलिए सतर्क रहें।
3. लड़का- हर संडे के दिन तुम्हारे चेहरे पर रंग क्यों लगा होता है
लड़की- अरे मैं हर संडे होली खेलती हूं...
लड़का- क्यों ?
लड़की- अरे हमारे स्कूल में टीचर ने बताया है कि Sunday मतलब Holi Day.
4. पप्पू- पड़ोसन के साथ होली खेलते वक्त ध्यान रखें,
वरना बगैर रंग डाले
पत्नी आपके गाल लाल कर सकती है।
जनहित में जारी!!
