लाइफस्टाइल

Hartalika Teej Mehndi Designs: हरतालिका तीज के मौके पर हाथों में रचाएं ऐसे डिजाइन की मेहंदी, देखें सिंपल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 6, 2024, 01:06 AM IST

Hartalika Teej Mehndi Designs (तीज की मेहंदी): अगर आप हरतालिका तीज के मौके पर कुछ यूनिक और सिंपल मेहंदी डिजाइन्स लगाना चाहती हैं तो इस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं। हम आपके लिए फ्रंट और बैक हैंड मेहंदी के सबसे बेहतरीन डिजाइन लेकर आए हैं। यहां देखें सिंपल, लेटेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स।

Image

Hartalika Teej Mehndi Designs

Hartalika Teej Mehndi Designs: हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं का बड़ा त्योहार माना जाता है। इस खास मौके पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास भी रखती हैं। जब बात महिलाओं के सोलह श्रृंगार की होती है तो उसमें मेहंदी का नाम सबसे पहले होता है। मेहंदी की खूशबू रिश्ते को और मजबूत करती है। त्योहार के मौके पर महिलाएं हाथ-पैर में मेहंदी लगाती हैं। तीज के मौके पर मेहंदी लगाने के लिए बाजार में लंबी लंबी लाइनें लगी होती है। लेकिन डिजाइन को लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है। अगर आप भी मेहंदी डिजाइन को लेकर कंफ्यूज हैं तो आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट, सिंपल मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं जिसे ट्राय कर आप हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

Mehndi Designs 2024 For Hartalika Teej-

बोल्‍ड मेहंदी डिजाइंस

Bold Mehndi Designs

Bold Mehndi Designs

इन दिनों बोल्ड मेहंदी डिजाइंस ट्रेंड में है और तीज त्योहार के मौके पर इस तरह की मेहंदी काफी अच्छी लगती है। इस तरह के मेहंदी डिजाइन्स लगाना बेहद आसान होता है।

मांडला मेहंदी डिजाइन

Mandla Mehndi Designs

Mandla Mehndi Designs

तीज के मौके पर आप मांडला मेहंदी डिजाइन भी ट्राय कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगाने से हाथ काफी हरा भरा दिखता है। ये हाथों के पीछे डिजाइन बनाया जाता है।

शिव पार्वती मेहंदी डिजाइन्स

shiv parvati mehndi designs

shiv parvati mehndi designs

तीज के मौके पर आप शंकर-पावर्ती की ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइंस को हिंदू धर्म मे पवित्र माना जाता है।

जाल मेहंदी डिजाइंस

Jal Mehndi Designs

Jal Mehndi Designs

ये बेहद सिंपल मेहंदी डिजाइन है, लेकिन देखने में काफी यूनिक लगता है। इसलिए इस तरह के मेहंदी डिजान्स भी ट्राय कर सकती हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article