लाइफस्टाइल

Happy World Students Day 2024 Shayari Quotes: वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे आज, शायराना अंदाज में दोस्तों को दें विश्व विद्यार्थी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy World Students Day 2024 Shayari Quotes: आज 15 अक्टूबर है यानी देश के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती। देशभर में इस खास दिन को विश्व छात्र दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस अवसर पर अगर आप अपनों को शुभकामना देना चाहते हैं तो यहां दी गई शायरियां, कोट्स और संदेश के जरिए दे सकते हैं।

Image

happy world student day 2024 shayari, quotes images in hindi

Happy World Students Day 2024 Shayari Quotes: देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आज भले ही हमारे बीत नहीं हैं लेकिन उनके विचार करोड़ों लोगों को प्रेरणा देने का काम करते हैं। डॉ कलाम के सम्मान में 15 अक्टूबर को उनकी जयंती के दिन विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। छात्रों के सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें प्रेरित करने वाले और मार्गदर्शन देने वाले डॉ कलाम करोड़ों युवाओं की भी प्रेरणा हैं। साल 2010 से ही डॉ कलाम के बर्थडे को विश्व स्टूडेंट्स डे के रूप में मनाने की शुरुआत हो गई थी। डॉ कलाम को श्रद्धांजलि देकर आप इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। अगर आप आज अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपके लिए वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे यानी विश्व विद्यार्थी दिवस/ विश्व छात्र दिवस के शुभकामना की शायरियां, संदेश, कोट्स, मैसेज, GIF,स्टेटस और Photos लेकर आए हैं। यहां देखें-

Happy World Student Day 2024 Shayari, Quotes, Messages In Hindi / Vishwa Vidyarthi Diwas Ki Shubhkamnaye-

1) विद्यार्थी जीवन सबसे सुनहरा दौर होता है,

क्योंकि इस दौर में न किसी बात की चिंता होती है,

और न ही मन में किसी चीज को लेकर कटुता होती है।

हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे 2024

2) एक विद्यार्थी का जीवन अनुभवों से भरा होता है,

जो जिंदगी की राह में आगे बढ़ने में मदद करता है,

किसी भी रूप में ग्रहण की गई शिक्षा व्यर्थ नहीं होती है।

हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे 2024

3) प्रत्येक विद्यार्थी एक-दूसरे से अलग होता है,

हर एक की खूबियां और खामियां अलग होती हैं,

इसलिए न तो किसी और से तुलना करें,

और न किसी और के जैसा बनने की कोशिश करें।

हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे 2024

4) विद्यार्थी जीवन में छोटी-छोटी आदतें,

हमारे जीवन में बड़ा फर्क पैदा कर देती हैं।

विश्व विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं 2024

5) पढ़ाई की उम्र में समय बर्बाद करने वाले,

भविष्य में अक्सर बर्बाद होते नजर आते हैं।

हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे 2024

6) जिंदगी की परीक्षा में ज्यादातर लोग,

दूसरों की नकल करते हैं,

इसलिए वे असफल हो जाते हैं।

विश्व विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं 2024

7) प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में,

शिक्षा ग्रहण करना सबसे बड़ी अच्छाई है,

और अशिक्षित होना सबसे बड़ी बुराई है।

हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे 2024

8) विद्यार्थी जीवन में कम लोगो से दोस्ती कीजिए,

और दोस्ती केवल अच्छे लोगों से कीजिए।

हैप्पी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे 2024

9) असफलता केवल यह सिद्ध करती है कि,

सफलता का प्रयत्न पूरे मन से नहीं हुआ।

विश्व विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं 2024

10) निश्चित रूप से एक अच्छा छात्र बनना आसान नहीं है,

यह बहुत सारी मेहनत और समर्पण की मांग करता है।

विश्व विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं 2024

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article