लाइफस्टाइल

14 February valentine Day Shayari: रोमांटिक शायराना अंदाज में बयां करें मोहब्बत, अपनी जान को भेजें वैलेंटाइन डे पर शायरी

Valentine Day Par Shayari(वैलेंटाइन डे शायरी), Valentine's Day Shayari in Hindi: जब भी बाद हाल-ए-दिल बयां करने की आती है तो सबसे पहले शायरी का खयाल आता है। आज वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर आप अपने प्यार को रोमांटिक शायराना अंदाज में विश कर सकते हैं। यहां देखें हैप्पी वैलेंटाइन्स डे शायरी हिंदी में:

Valentine Day Shayari, 14 Februar valentine Day Shayari

वैलेंटाइन डे पर शायरी

Happy Valentine Day Shayari in Hindi: आज वैलेंटाइन्स डे पर हर कोई अपनी लव लाइफ में रोमांस का नया रंग भरने की कोशिश में है। कपल्स एक दूसरे से अपनी मोहब्बत बयां कर रहे हैं। प्यार का इजहार हो रहा है। नए रिश्ते बन रहे हैं। चारों तरफ वैलेंटाइन्स डे का खुमार नजर आ रहा है। हो भी क्यों ना, यह दिन इश्क में डूबे लोगों के लिए है ही बेहद खास। यह दिन उन्हें अपने महबूब से अपनी मोहब्बत का इजहार का मौका जो देता है। जब भी बाद हाल-ए-दिल बयां करने की आती है तो सबसे पहले शायरी का खयाल आता है। आज वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर आप अपने प्यार को रोमांटिक शायराना अंदाज में विश कर सकते हैं। यहां देखें हैप्पी वैलेंटाइन्स डे शायरी हिंदी में:

1. वो प्यारी सी हंसी वो उसका खिलखिलाना,

बड़ी मासूमियत से यूं नजरें मिलाना,

जो देखूं मैं उसको तो उसका शरमाना,

मेरे दिल में हजारों उमंगें जगाना!

हैप्पी वैलेंटाइन्स डे

2. कुछ बीते पल की यादें सजाए रखना,

कुछ आने वाले पल से आरजू लगाए रखना,

ये पल तो यूं ही आते-जाते रहेंगे,

बस होठों पे अपनी मुस्कुराहट बनाए रखना!

हैप्पी वैलेंटाइन्स डे

3. तेरी मोहब्बत से ये दिल बहक जाता है

तेरा नाम लूं तो चेहरा चमक जाता है

कैसे बयां करें हम हाल इस दिल का

तुम ही हो जिसके बगैर मैं रह नहीं पाता हूं

हैप्पी वैलेंटाइन्स डे

4. तेरी आंखों में जो प्यार का समंदर है

वो मेरे लिए पूरी दुनिया का मंजर है

रहूं तेरा, तू रहे मेरी अब बस यही आरजू है।

Happy Valentine's Day 2026

5. चांद भी शर्मा जाए तेरी इस अदा पर,

मेरी दुनिया ठहर जाए तेरी हर एक सदा पर।

तू मिले तो हर ख्वाब मुकम्मल लगे,

तू न हो तो हर खुशी अधूरी लगे।

आई लव यू मेरी जान

6. तू मेरी धड़कन, तू मेरी जान है,

तेरे बिना अधूरी मेरी पहचान है,

तेरे संग जीना, तेरे संग मरना,

बस यही मेरा हर अरमान है!

Happy Valentine’s Day 2026

7. चुपके से आकर मेरे दिल में बस जाओ,

सांसों में घुलकर मेरी जान बन जाओ,

मैं रहूं ना रहूं इस दुनिया में,

तुम्हारी यादों में हमेशा जिंदा रह जाऊं!

Happy Valentine’s Day 2026

8. तेरी हंसी मेरी पहचान बन गई,

तेरी चाहत मेरी जान बन गई।

इस दिल को अब और क्या चाहिए,

तेरी मोहब्बत ही मेरी शान बन गई।

हैप्पी वेलेंटाइन्स डे मेरी जान

9. तेरी बाहों में सुकून सा लगता है,

तेरा साथ मुझे खुद से ज्यादा प्यारा लगता है,

ना जाने कैसा जादू कर दिया तूने,

कि हर लम्हा बस तेरा ही ख्याल रहता है!

Happy Valentine’s Day 2026

10. चमकते चांद को मैंने अपना गवाह बना लिया,

तेरे नाम को मैंने दिल में लिखा बना लिया,

अब हर लम्हा सिर्फ तेरा रहेगा सनम,

इस वैलेंटाइन तुझसे मैंने वादा कर लिया!

Happy Valentine’s Day

11. मोहब्बत कोई दिन नहीं, एहसास है,

जो हर धड़कन में खास है।

इस वैलेंटाइन पर मेरा बस एक अरमान,

तेरे संग बीते मेरी हर एक शाम।

Happy valentines Day Jaan

12. यह जिन्दगी चल तो रही थी, पर तेरे आने से मैंने जीना शुरू कर दिया

तेरे ख्वाबों के साथ ही हमने-तुमने जीना शुरू किया

Happy Valentines Day My Love

13. पानी से प्यास ना बुझी तो मयखाने की तरफ चल निकला,

सोचा शिकायत करूं तेरी खुदा से, पर खुदा भी तेरा आशिक निकला।

वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!

Suneet Singh
Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article