Happy Valentine Day 2026 Wishes for Lover Hindi: आज दुनियाभर में वेलेंटाइन्स डे की धूम है। प्यार करने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। हर कोई अपने पार्टनर से अपनी मोहब्बत का इजहार कर रहा है। प्यार लुटाने के इस फेस्टिवल को हर कोई अपने अंदाज में स्पेशल और यूनीक बनाना चाह रहा है। अगर आप भी इस वेलेंटाइन्स डे अपने महबूब से अपनी मोहब्बत का इजहार कुछ अलग ढंग से करना चाहते हैं तो हम आपके साथ हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं अपने प्रेमी या प्रेमिका को वेलेंटाइन डे विश करने के प्यार भरे रोमांटिक संदेश, कोट्स, मैसेजेस हिंदी में:
1. मुझे यकीन है कि मैं सिर्फ इसलिए जन्मा हूं कि तुमसे प्यार कर सकूं,
और तुम सिर्फ इसलिए कि एक दिन मेरी बन जाओ।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
2. हुस्न को चांद जवानी को कंवल कहते हैं,
उनकी सूरत नजर आए तो गजल कहते हैं,
उफ वो मरमर से तराशा हुआ शफ्फाफ बदन देखने वाले,
उसे ताजमहल कहते हैं।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
3. तेरा नाम लिख दिया इस दिल पर,
अब कोई और नहीं आ सकता,
तू ही है मेरी दुनिया,
अब कोई और दिल में नहीं बस सकता!
Happy Valentine’s Day 2026
4. आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते
होंठों से कुछ कह नहीं सकते
कैसे बयां करें हम आपको हाल इस दिल का
तुम्हीं हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।
Happy Valentine Day
5. कहीं पहले मिले हैं हम,
धनक के सात रंगों से बने पुल पर मिलें होंगे।
जहां परियां तुम्हारे सुर के कोमल तेवरों पर,
रश्क करती थीं।
परिंदे और नीला आसमां,
झुक झुक के उनको देखते थे।
कभी ऐसा भी होता है हमारी जिंदगी में,
कि सब सुर हार जाते हैं,
फकत इक चीख बचती है।
तुम ऐसे में बशारत बन के आते हो,
और अपनी लय के जादू से,
हमारी टूटती सांसों से इक नगमा बनाते हो,
कि जैसे रात कि बंजर स्याही से सहर फूटे।
तुम्हारे लफ्ज छू कर तो हमारे जख्म लौ देने लगे हैं।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
6. कुछ बोलूं तो तेरा नाम आता है,
कुछ सोचूं तो तेरा ख्याल आता है,
तेरी हर अदा पर हमें प्यार आता है।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
7. यादों की बरसात लिए
दुआओं की सौगात लिए
दिल की गहराई से
चांद की रोशनी से
फूलों के कागज पर
आपके लिए सिर्फ तीन लफ्ज
आई लव यू!!
8. तेरे नाम से शुरू, तेरे नाम पर खत्म,
मेरी हर खुशी बस तुझसे ही है जुड़ी सनम।
हैप्पी वैलेंटाइन डे
9. लोग कहते हैं प्यार
एक बार होता है,
पर मैं जब-जब तुम्हें देखती हूं,
मुझे हर बार होता है।"
हैप्पी वेलेंटाइन डे
10. कागज भी हमारे पास है,
कलम भी हमारे पास है,
लिखूं तो क्या लिखूं जनाब,
ये दिल तो आपके पास है।
Happy Valentine's Day!
11. तुम्हारे साथ रहते रहते
तुम्हारी चाहत सी हो गई है
तुमसे बात करते करते
तुम्हारी आदत सी हो गई है
एक पल ना मिले तो बेचैनी सी लगती है
दोस्ती निभाते निभाते
तुमसे मोहब्बत सी हो गई हैं।
हैप्पी वेलेंटाइन डे जान
